कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना वादा किया पूरा, करनाल के तेजी मान के परिवार  की बजुर्ग महिला ने खिलाया चूरमा, Gen-Z पर क्या बात हुई?

On: November 13, 2026 1:41 PM
Follow Us:

Last Updated:

Karnal News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने करनाल के तेजी मान के परिवार से दिल्ली में मुलाकात की. दो साल पहले किए गए वादे को निभाते हुए उन्होंने परिवार को भाई दूज पर बुलाया था. इस दौरान राहुल गांधी ने उनके साथ भोजन किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपना वादा किया पूरा तो बजुर्ग ने खिलाया चूरमाZoom

करनाल. हरियाणा के करनाल से कांग्रेस नेता औऱ सांसद राहुल गांधी ने जो वादा किया था, वो पूराकिया है. करनाल के तेजी मान के परिवार से दिल्ली में राहुल ने मुलाकात की. दो साल पहले राहुल गांधी करनाल के घोगड़ीपुर गांव में पहुँचे थे और तब तेजी मान के परिवार से मुलाकात की थी और दोबारा मिलने का वादा किया था. राहुल गांधी ने खुद दोबारा गांव आने या फिर अपने पास दिल्ली में उन्हें बुलाने की बात कही थी. अब राहुल गांधी ने परिवार के सदस्यों को भाई दूज पर दिल्ली बुलाया था.

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद घोगड़ीपुर गांव की बजुर्ग महिला रामपति ने कहा कि परिवार के तौर पर राहुल गांधी ने मुलाकात की है. 2 साल पहले राहुल गांधी ने हमारे गांव में आकर वादा किया था, उसे राहुल गांधी ने हमें बुलाकर पूरा किया है और खाना भी खिलाया. उन्होंने कहा में राहुल गांधी के लिए चूरमा बनाकर ले गई थी, राहुल गांधी को चूरमा बहुत पसंद है. राहुल ने काफी देर तक हमसे बात की. केवल 50-60 लोगों की ही बुलवा दिया गया था. राजनीति का कोई भी मुद्दा नहीं था.

रामपति कहती हैं कि अब राहुल गांधी ने वादा किया है वह जल्द ही हमारे घर पर आएंगे. उन्होंने कहा कि हमें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि राहुल गांधी इतने बड़े नेता है और साधारण व्यक्ति की तरह उन्होंने हमसे मुलाकात की और 1 घंटे से भी अधिक हमसे बातचीत की.

दिल्ली में राहुल गांधी से मिलते हुए परिवार.

सतविंदर मान ने बताया कि राहुल गांधी ने परिवार के तौर पर सबको बुलाया था और सब लोगों से आराम से मुलाकात की. माँ चूरमा बनाकर ले गई थी. वहां से फोन आया था और चूरमा बनाकर लाने के लिए कहा था.

राहुल गांधी ने जैन पर क्या बात की

रोहित ने कहा कि राहुल गांधी ने माता जी को बड़ी जल्दी पहचान लिया था. क्योंकि दब दो साल पहले राहुल हमारे घर आए थे मां ने उन्हें दूध वगैरा दिया था. माता से गले मिले और मुझसे पूछा कि क्या करते हो और जैन-जी जैसे मुद्दे पर मेरे साथ बात की. राहुल ने कहा कि कल का दिन उनके लिए लक्की था और राहुल ने कहा कि जब वह पीएम बनेंगे तो सबसे पहले बेरोजगारों को रोजगार देंगे.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

‘बिहार में काम-धंधा होता तो हम ट्रेन में धक्का क्यों खाते?’, छठ महापर्व पर घर जा रहे यात्रियों का छलका दर्द

School Holiday 13 November 2026: 13 नवंबर को कहां-कहां स्कूल बंद हैं? दिल्ली-NCR में हाइब्रिड मोड तो बिहार में छठ पूजा की छुट्टी

पानीपत के एक्सपोर्ट हाउस में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक, चार घंटे में आग पर किया काबू

गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, दोस्ती निभाने में दे दी जान

24 घंटे में 24 FIR, हरियाणा में पराली जलाने पर ताबड़तोड़ एक्शन, कैथल में अकेले अब तक 42 केस

दिवाली मुबारक विधवाओं… COO हत्याकांड का CCTV फुटेज, पहले बोला- भाईसाहब विधवा समझते हो? फिर मारी तड़ातड़ गोली