हरियाणा से पंजाब तक BJP ने बदले संगठन के चेहरे, स्मृति ईरानी को मिली नई जिम्मेदारी; देखें किसे कहां भेजा

On: November 21, 2026 1:51 AM
Follow Us:

चंडीगढ़ | BJP ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संगठन की जिम्मेदारियों में बड़ा बदलाव किया है. हरियाणा में अब पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पार्टी की प्रभारी होंगी. उनके साथ भोला सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है. अब तक हरियाणा की जिम्मेदारी संभाल रहे सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. पूनिया को जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी भी दी गई है.

BJP

पंजाब में सतीश पूनिया के साथ वीरेंद्र सचदेवा और डॉ. अलका गुर्जर सहप्रभारी की भूमिका निभाएंगे. वहीं चंडीगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र पांडे को दी गई है. चंडीगढ़ में किसी सहप्रभारी की नियुक्ति नहीं की गई है.

हिमाचल में श्रीकांत पर फिर भरोसा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने प्रभारी नहीं बदला है. श्रीकांत शर्मा को एक बार फिर संगठन की कमान दी गई है, जबकि दर्शना सिंह सहप्रभारी बनाई गई हैं. श्रीकांत शर्मा उत्तर प्रदेश की मथुरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और यूपी सरकार में ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें हिमाचल में अहम संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई थी.

पंजाब की कमान सतीश के पास

राजस्थान के चुरू में जन्मे सतीश पूनिया आमेर विधानसभा सीट से विधायक और राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं. वह राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. वहीं, चंडीगढ़ का प्रभार संभालने वाले डॉ. महेंद्र पांडे केंद्र सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमिता और भारी उद्योग मंत्री रह चुके हैं. वह उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं.

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

पंचकूला में चाय पर मिले कुलदीप शर्मा और CM सैनी, हुड्डा से मतभेद के बीच मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

दिवाली पर राहुल गांधी के घर जुटे हुड्डा समेत हरियाणा के दिग्गज कांग्रेसी नेता, भाजपा नेताओं ने भी मनाया त्योहार

पार्टी आदेश देगी तो भिवानी-महेंद्रगढ़ से भी लड़ूंगा चुनाव, कांग्रेस के लिए हुड्डा को ठहराया जिम्मेदार – नया हरियाणा

सोनिया गांधी की किताब में हरियाणा के 4 बड़े खुलासे, इंदिरा की गिरफ्तारी से राजीव की जासूसी तक जिक्र

समाजवादी पार्टी का दलित प्रेम चुनावी या वास्तविक? अखिलेश यादव के पुराने फैसले खोल रहे PDA राजनीति की पोल

प्रधानमंत्री मोदी मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में भारत की अहम भूमिका