Haryana Weather Alert: हरियाणा में मंगलवार से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जो 19 जून तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि इसके बाद राज्य में प्री-मानसूनी हवाएं सक्रिय हो जाएंगी और 20 जून के बाद कभी भी मॉनसून दस्तक दे सकता है।
इस दौरान उत्तर-पूर्वी हरियाणा में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी जिलों में 50% तक बारिश होने की संभावना है।
जिन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है, वे हैं:
- पंचकूला 
- यमुनानगर 
- अंबाला 
- करनाल 
- कैथल 
- पानीपत 
- सोनीपत 
- रोहतक 
- झज्जर 
- महेंद्रगढ़ 
- रेवाड़ी 
- गुरुग्राम 
- फरीदाबाद 
- पलवल 
इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मंगलवार को कहां कितनी बारिश हुई
मंगलवार को प्रदेश के 14 जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश हिसार में हुई।
- हिसार: 92.8 मिमी 
- रेवाड़ी: 74.5 मिमी 
- महेंद्रगढ़: 43.8 मिमी 
- मेवात: 30 मिमी 
- गुरुग्राम: 26.7 मिमी 
- भिवानी: 24.0 मिमी 
बारिश ने बढ़ाई परेशानी, सड़कें बनीं तालाब
गुरुग्राम और नारनौल में भारी बारिश के चलते सड़कें पानी से भर गईं। नारनौल में घरों और दुकानों में पानी घुस गया। बाइकें तक पानी में डूबती नजर आईं। हिसार में भी जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
बिजली गिरने से नुकसान
- हिसार: आसमानी बिजली गिरने से एक किसान की भैंस की मौत हो गई। एक घर की छत गिर गई, हालांकि उस समय घर में कोई नहीं था। 
- झज्जर: बिजली गिरने से एक घर में एसी, टीवी, फ्रिज और इनवर्टर जैसे उपकरण जल गए। 
20 जून के बाद मानसून की एंट्री संभव
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20 जून के बाद प्रदेश में कभी भी मानसून प्रवेश कर सकता है। सामान्यतः हरियाणा में मानसून की एंट्री 29 जून को होती है, लेकिन इस बार यह 4-5 दिन पहले भी हो सकता है।
19 जून को कहां कितनी बारिश संभव
- 75% से 100% तक बारिश की संभावना: अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर 
- 25% से 50% तक बारिश की संभावना: पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र 
- 25% तक बारिश की संभावना: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम 














