सोनीपत में बुजुर्ग की ईंटों से कुचलकर निर्मम हत्या, खेत में चारपाई पर मिला शव, लूट की आशंका

On: October 26, 2025 2:29 PM
Follow Us:
सोनीपत

सोनीपत के गांव मलिकपुर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग का शव रविवार सुबह एक खेत में रखी चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला। हमलावरों ने ईंटों से सिर और चेहरे पर वार कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मृतक की पहचान गांव मलिकपुर निवासी जयफल (65) के रूप में हुई है, जो गन्नौर में एक मिठाई की दुकान चलाते थे। परिवार के अनुसार, रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि जयफल का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि उनकी ईंटों से हमला कर हत्या की गई थी।

मृतक के भतीजे आशीष ने बताया कि शनिवार शाम को उनकी चाचा जयफल से सामान्य बातचीत हुई थी। उन्हें सुबह उनकी हत्या की खबर मिली। आशीष के मुताबिक, चाचा के पास से उनका मोबाइल फोन, अंगूठी और रुपये गायब हैं, जिससे लूट के इरादे से हत्या किए जाने की आशंका बढ़ गई है।

पुलिस जांच में जुटी, कई एंगल पर हो रही जांच

हत्या की सूचना मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से खून, मिट्टी और वारदात में इस्तेमाल की गई ईंट के नमूने इकट्ठे किए हैं। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस लूट, आपसी रंजिश समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के रास्तों और खेतों में भी सबूतों की तलाश की जा रही है। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और गांव में दहशत का माहौल है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

सोनीपत के गोहाना में खौफनाक वारदात, ऑफिस के बाहर प्रॉपर्टी डीलर की गोलियों से भूनकर हत्या, बदमाशों ने दागीं 15 गोलियां

किराया ₹15, ₹25 और ₹35… गुरुग्राम में 71 इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री से बदलेगा सफर, अब बिना जाम के पहुंचें मेट्रो

Haryana News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों ने रचा नया रिकॉर्ड! 94% तक पहुंचा परीक्षा परिणाम, शिक्षा मंत्री ने बताई वजह

upsc success story, IAS Pari Bishnoi New House: कौन हैं IAS परी बिश्नोई? UPSC में हासिल की 30वीं रैंक, अब शाही अंदाज वाले नए घर की चर्चा

गाड़ी के आगे-पीछे लिखा था एंबुलेंस, पुलिस ने रोककर पूछा-अंदर क्या है? डिग्गी खोलते ही उड़े होश, शराब तस्करी के अनोखे तरीके का हुआ खुलासा

हरियाणा के हिसार की बेटी दृष्टि मित्तल ने रचा इतिहास, उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में हासिल की तीसरी रैंक