सोनीपत में ACB की बड़ी कार्रवाई, सैदपुर पुलिस चौकी का ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

On: December 25, 2025 6:54 AM
Follow Us:
सोनीपत

सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सख्त कदम उठाते हुए सैदपुर पुलिस चौकी में तैनात एक एएसआई को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई पर सड़क हादसे से जुड़े एक मामले में अवैध रूप से रुपये मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी एएसआई विजयपाल ने एक सड़क दुर्घटना के मामले में जब्त वाहन की सुपरदारी कराने के बदले पानीपत निवासी युवक से 5 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित युवक ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की।

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी टीम ने पूरी योजना के तहत ट्रैप लगाया। तय समय और स्थान पर जैसे ही आरोपी ASI ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई है।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी को सैदपुर पुलिस चौकी लेकर पहुंची, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

ACB अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि आरोपी इससे पहले भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल रहा है या नहीं। इस कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और पुलिस विभाग में भी यह संदेश गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: ‘सुरक्षित आहार’ अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, आयुष ढांचे को मिलेगा और विस्तार

Haryana News: हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Haryana News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरुग्राम की 274 एकड़ जमीन पर MCG का अधिकार बहाल, हाई कोर्ट का आदेश रद्द