हरियाणा के रेवाड़ी में NH-48 पर भीषण आग, डंपर से भिड़ते ही परचून से भरा कैंटर जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

On: July 11, 2026 5:08 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर धारूहेड़ा के पास स्थित एक होटल के सामने एक कैंटर आगे चल रहे डंपर से टकरा गया। टक्कर के बाद कैंटर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडियां मौके पर पहुंची।  

बताया जा रहा है कि कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कैंटर चालक सुरक्षित है। हादसे के दौरान कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, नकली शराब बनाने का बड़ा नेटवर्क उजागर

अब हरियाणा से दिल्ली जाने का सफर होगा और भी आरामदायक, यात्रियों को मिलेगी AC बस सेवा; यहां देखें किराया

हरियाणा के बंधुआ मजदूरी को लेकर NHRC की सुनवाई, अधिकारियों को जांच में सतर्कता बरतने को कहा

हरियाणा को मिली बड़ी सौगात, जींद-सोनीपत के बीच चलेगी भारत की पहली रोजाना हाइड्रोजन ट्रेन

हरियाणा में सरकारी कामकाज होगा और आसान, अब छुट्टी से लेकर फाइल मूवमेंट तक डिजिटल सिस्टम से होगा काम

इस नए एक्सप्रेसवे से हरियाणा के इन 4 जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा, पश्चिम बंगाल तक पहुंचेगी हाईस्पीड कनेक्टिविटी