Aadhaar Card Update: अगर आप आधार कार्ड अपडेट कराने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको पहले से ज्यादा शुल्क देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक और डॉक्यूमेंट अपडेट की फीस 1 अक्टूबर 2025 से बढ़ा दी है। ये नई फीसें 30 सितंबर 2028 तक लागू रहेंगी और उसके बाद समीक्षा की जाएगी। हालांकि, नया आधार बनवाना सभी के लिए अभी भी फ्री रहेगा। Aadhaar Card Update
नई फीस इस प्रकार है:
- डेमोग्राफिक अपडेट (नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि): ₹75 (पहले ₹50)
- बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, आईरिस, फोटो): ₹125 (भविष्य में 2028 के बाद ₹150 तक हो सकती है)
- डॉक्यूमेंट अपडेट:- myAadhaar पोर्टल पर: 14 जून 2026 तक फ्री
- एनरोलमेंट सेंटर पर: ₹75 (पहले ₹50)
 
- आधार का प्रिंट आउट:- पहला चरण: ₹40
- दूसरा चरण: ₹50
 
Aadhaar Card Update: बच्चों के लिए विशेष छूट
- 5 से 7 वर्ष की उम्र: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री
- 7 से 15 वर्ष: सामान्य शुल्क ₹125, लेकिन 30 सितंबर 2026 तक फ्री
- 15 से 17 वर्ष: पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट फ्री
यह कदम बच्चों के आधार अपडेट को समय पर पूरा करने और लंबित मामलों को कम करने के लिए उठाया गया है।
घर पर Aadhaar Card Update सेवा की सुविधा
यदि कोई व्यक्ति आधार सेंटर नहीं जा सकता है, तो UIDAI घर पर सेवा की सुविधा भी देता है।
- पहली विजिट: ₹700 (GST सहित)
- उसी पते पर अतिरिक्त व्यक्ति: ₹350 प्रति व्यक्ति
अब Aadhaar Card Update कराने से पहले नई फीस और सुविधाओं को ध्यान में रखकर योजना बनाना जरूरी होगा। Aadhaar Card Update













