आढती एसोसिएशन, किसान संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर नई शर्तो को वापस लेने की गुहार लगाई

On: March 19, 2026 5:59 PM
Follow Us:

The Commission Agents' Association and farmers' organizations submitted a memorandum to the SDM, appealing for the withdrawal of the new conditions.
एसडीएम आशीष सांगवान से मुलाकात कर खरीद कार्य में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाते आढती एसोसिएशन व किसान संगठन।

  • फसल खरीद के बायोमेट्रिक सहित अन्य शर्तो पर भडक़े आढती किसान

Charkhi Dadri News(मेरा हरियाणा नेटवर्क) बाढड़ा। प्रदेश सरकार द्वारा रबी सीजन की फसलों की खरीद में बायोमेट्रिक सहित अन्य नई शर्तो को लागू करने की अनाज मंडी आढती एसोसिएशन ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए तत्काल प्रभाव से इनको वापस लेने की मांग की है।कस्बे के जुई रोड़ स्थित उपमंडल कार्यालय पहुंच कर एसडीएम आशीष सांगवान से मुलाकात कर आढती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा, मंजीत नांधा, अनिल, योगेश कुमार, सुभाष, नवीन, आनंद, पूर्व सरपंच गिरधारी मोद, सतबीर हंसावास, राम अवतार लाड, कर्णसिंह, प्रताप हंसावास, कमलसिंह हड़ौदी इत्यादि ने खरीद कार्य में आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया।

आढती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने फसल बेचने के लिए प्रत्येक किसान द्वारा मुख्य द्वार से लेकर खरीद के दौरान बायोमेट्रिक सिस्टम से अंगुठा लगाने की अनिवार्यता करने की कड़ी शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक सिस्टम अधिकतर समय लचर अवस्था में रहता है और किसानों को एक ट्राली बेचने के लिए दो से तीन दिन तक मंडी परिसर में चक्कर लगाना पड़ेगा। मंडी में खरीद के सीजन में अधिकतर समय पोर्टल ठप्प रहता है जिससे निर्धारित समय पर अनाज उतारना या पोर्टल पर समय पर बिक्री करना संभव नहीं है।

आढतियों ने बताया कि उपमंडल क्षेत्र से पच्चास से साठ गांवों से सरसों, गेहूं की फसल मंडी में आने की संभावना है लेकिन तैयारियों के नाम पर हालात शून्य है और किसानों की इस मंडी में समय पर फसल बिक्री के लिए जगह व सुविधा नहीं है इसीलिए प्रशासन को समय रहते इसका समाधान करना चाहिए।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now