पंजाब के बाद अब हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी! प्रभारी के सामने हुड्डा-सुरजेवाला में ‘वर्डवार’, सैलजा बोली-एक दूसरे को नमस्ते भी नहीं करते

On: July 19, 2026 5:00 AM
Follow Us:

Last Updated:

पंजाब के बाद हरियाणा कांग्रेस में भी गुटबाजी सामने आई. हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदेशभर के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकें कीं. प्रभारी संजय दत्त के सामने हुड्डा और सुरजेवाला ने एक-दूसरे पर तंज कसे. पांच दिन तक मीटिंग का दौर चलता रहेगा.

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी! प्रभारी के सामने हुड्डा-सुरजेवाला में 'वर्डवार'Zoom

हरियाणा में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के बीच गुटबाजी को इस तस्वीर से भी समझा जा सकता है.

चंडीगढ़. पंजाब में संगठन के गठन को लेकर घमासान मचा हुआ है. अब इसके साथ-साथ हरियाणा में भी कांग्रेस के अंदर गुटबाजी जग जाहिर हुई. हालांकि, यह नई बात नहीं है कि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी है. क्योंकि समय समय पर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. अब हरियाणा इकाई के प्रभारी संजय दत्त प्रदेश के दौरे पर हैं और मीटिंग के दौरान गुटबाजी फिर से देखने को मिली.

दरअसल, हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला एक दूसरे के विरोधी माने जाते हैं. चंडीगढ़ में बुधवार को हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त के सामने ही दोनों ने एक दूसरे पर इशारों ही इशारों में तंज कसे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि रणदीप सुरजेवाला मेरा साथ देदे और फिर देख धमाका. इसके जवाब में रणदीप सुरजेवाला बोले-मेरे को 20 साल हो गए आपका साथ देते हुए. अब आपकी बारी आ गई है मेरा साथ देने की.

हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त के सामने रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 56 साल के हरियाणा में कांग्रेस सिर्फ 3 बार अपने दम पर बहुमत ला पाई है. सुरजेवाला बोले कि वोट परसेंटेज से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता. यह यह बताओ 46 विधायक आए या नहीं.

कुमारी सैलजा ने भी कसे तंज

कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे नेता इतने तोड़ दिए जाते हैं या ये कहें कि जोड़ दिए जाते हैं कि एक दूसरे को नमस्ते भी नहीं करते हैं. हमारे में गुटबाजी के बारे में मीडिया वाले भी पूछते हैं, लेकिन हम कहते हैं कि ग्रूप होते हैं और इसमें कड़वाहट में बदल जाए तो दिक्कत होती है. हमें सत्ता में आना है और लोगों की भलाई करनी है. सैलजा ने हंसते हुए कहा कि हर बार नया प्रभारी आता है और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और मिलकर काम करेंगे. लेकिन अगर यह कथनी में नहीं करनी में तब्दील होगा तो बात बनेगी. इस पर टोकते हुए संजय दत्त ने कहा कि एक मौका दीजिए तो सैलजा बोली कि पार्टी ने मौका दिया है और राहुल जी का फैसला है.

दरअसल, कांग्रेस की हरियाणा इकाई के प्रभारी संजय दत्त ने बुधवार को चंडीगढ़ में प्रदेशभर के पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कीं. संजय दत्त ने हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित बैठकों में भाग लिया. इन बैठकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बीरेन्द्र सिंह, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राज्य के कांग्रेस विधायक, सांसद तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे.


इस दौरान हरियाणा कांग्रेस के अनुसार बैठकों में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए रणनीति तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई, वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया. गौर रहे कि संजय दत्त 13 जुलाई तक प्रदेश में रहेंगे.


पंजाब में चल रहा है घमासान

गौर रहे कि पंजाब कांग्रेस में हाल ही में संगठन की नियुक्तियां की गई और राजा वड़िंग को कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष बरकरार रखा गया. लेकिन चन्नी को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया. ऐसे में वड़िंग को अध्यक्ष बनाने पर घमासान मचा हुआ है और चन्नी गुट वड़िंग का विरोध कर रहा है. मामले पर समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी की तरफ से भूपेश बघेल को भेजा गया है.

About the Author

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

10वीं से देखा सपना, 12वीं में कर दिखाया कमाल… फरीदाबाद के पांशुल बंसल ने हासिल की NEET AIR-2 रैंक

चेहरे पर कीचड़, आंख-नाक में गाद… नाबालिग बेटी की लाश देख कांप गई पुलिस, नहीं हुई पहचान

Gurugram news| gurgaon property| एक बारिश में भले डूब जाए लेकिन प्रीमियम घरों के मामले टॉप पर ये शहर? RERA के आंकड़ों ने खोल दिया नाम

‘बीटेक पानी-पूरी वाली’ का नया मिशन, बुलेट से तय करेंगी 40 हजार किमी का सफर, अंबाला में हुआ जोरदार स्वागत

‘यह केवल अंबाला की मंडी का मामला नहीं’, व्यापारियों ने राजेश ठकराल को सुनाई व्यथा, कहा- कोई कुछ कर नहीं रहा

हरियाणा में 3 माह में दूसरी बार बढ़ाया टोल, दिल्ली से मनाली तक सफर के दौरान जेब और होगी ढीली, नए रेट क्या हैं?