State Highway: लोगों के लिए आई बड़ी राहत की खबर, अब ये हाईवे बनेगा फोरलेन, बढ़ेंगे जमीनों के दाम

On: October 22, 2025 7:42 AM
Follow Us:
Four Lane Highway, New Highway Projects in Haryana सिरसा

State Highway: राजस्थान के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार देशभर में बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है। अब इसी कड़ी में अलवर-बहरोड़ वाया सोडावास स्टेट हाईवे 14 को फोरलेन बनाने का फैसला किया गया है। इस फैसले से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि आसपास के गांवों की जमीनों के दामों में भी भारी इजाफा होने की उम्मीद है।

DPR को मिल चुकी है मंजूरी

अलवर-बहरोड़ वाया सोडावास मार्ग की DPR (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को मंजूरी मिल चुकी है। अब सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया में जुट चुका है। लगभग 65 किलोमीटर लंबे इस स्टेट हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा।

यह मार्ग उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और भरतपुर जिले से खाटू श्यामजी, सालासर बालाजी और गोगाजी हनुमानगढ़ जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए सबसे सीधा और कम समय वाला मार्ग है। फोरलेन बनने के बाद यात्रा में लगने वाला समय और सड़क दुर्घटनाओं की संभावना दोनों कम होंगी।

बढ़ेंगे जमीनों के रेट

अलवर-बहरोड़ वाया सोडावास स्टेट हाईवे 14 के फोरलेन बनने के फैसले से कई दर्जनों गांवों की जमीनों के दाम में तेजी आने की संभावना है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

राजमार्ग मंत्रालय ने आमजन की आवश्यकता और जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए इस मार्ग को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया है। लंबे समय से इस हाईवे को चौड़ा करने की मांग की जा रही थी।

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

फोरलेन की घोषणा के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। अब तक इस मार्ग पर भारी ट्रैफिक के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। वहीं दुर्घटनाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही थी। फोरलेन बनने के बाद अब यात्रियों और ग्रामीणों दोनों को बड़ी राहत मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने उठाया था मुद्दा

इस हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसे लेकर पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, प्रधान महेश गुप्ता (कालूका), सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सम्मी चौधरी (पूर्व प्रधान पीपली), इन्द्र यादव (भाजपा नेता कृष्ण नगर), अनिल शर्मा (सोडावास), प्रदीप शेरावत और मनोज जांगिड़ (पीपली) ने मिलकर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से इस मुद्दे को उठाया था।

मुख्य बिंदु


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके