केन्द्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संगठन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष बने अमरिंदर सिंह

On: January 15, 2026 10:09 PM
Follow Us:

बराड़ राष्ट्र जागरण मंच ट्रस्ट के संस्थापक एवं समाजसेवी अमरिंदर सिंह रोबिन को केन्द्रीय लोक शिकायत जांच आयोग संगठन का हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. इस्लाम राणा जरगर द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई। नियुक्ति के साथ ही उन्हें देश व समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. इस्लाम राणा जरगर ने कहा कि अमरिंदर सिंह रोबिन द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय लोक शिकायत जांच आयोग का उद्देश्य देश के सर्वांगीण विकास, समृद्ध भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करना है। इसी सोच के तहत अमरिंदर सिंह को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। आयोग को उनसे अपेक्षा है कि वे जनशक्ति को संगठित करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूत अभियान चलाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

अपनी नियुक्ति पर अमरिंदर सिंह रोबिन ने केन्द्रीय लोक शिकायत जांच आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आयोग ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य देश और समाज के हित में ईमानदारी से कार्य करना और आमजन की शिकायतों को प्रभावी तरीके से उठाना रहेगा।

अमरिंदर सिंह रोबिन ने बताया कि जल्द ही हरियाणा में जिला स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। यह टीम समृद्ध भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य आम नागरिकों की आवाज को मजबूती देना और जनहित से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: ‘सुरक्षित आहार’ अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, आयुष ढांचे को मिलेगा और विस्तार

Haryana News: हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले

Haryana News: हिसार के सूर्य नगर में डेयरी संचालक की हत्या के बाद बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने लगाया 3 घंटे जाम

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी और सहायक गिरफ्तार

Haryana News: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुरुग्राम की 274 एकड़ जमीन पर MCG का अधिकार बहाल, हाई कोर्ट का आदेश रद्द