अनिल विज का ‘बीजेपी’ बड़ा हमला: बोले – “अंबाला छावनी में चल रही है समानांतर बीजेपी”

On: September 13, 2025 9:58 AM
Follow Us:
अनिल विज, हरियाणा

हरियाणा के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी के नेताओं पर निशाना साधा है। विज ने आरोप लगाया है कि अंबाला छावनी में कुछ नेता समानांतर बीजेपी चला रहे हैं।

बीजेपी नेता ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर लिखा –
“अंबाला छावनी में कुछ लोग ऊपर वालों के आशीर्वाद से समानांतर बीजेपी चला रहे हैं। हमें क्या करना चाहिए। पार्टी को बहुत नुकसान हो रहा है।”
उन्होंने इस मुद्दे पर अपने समर्थकों से कमेंट बॉक्स में सुझाव भी मांगे।

सोशल मीडिया पर लगातार गुस्सा जाहिर कर रहे विज

अनिल विज लंबे समय से सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी के नेताओं से नाराजगी जाहिर करते रहे हैं।

पिछले महीने भी उजागर हुए मतभेद

पिछले महीने भी बीजेपी नेताओं के बीच मतभेद तब सुर्खियों में आए जब विज समर्थकों ने पूर्व मंत्री असीम गोयल के, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष आशीष तायल के घर जाने पर नाराजगी जताई थी।

पार्टी में बढ़ रही खींचतान

अनिल विज का यह बयान ऐसे समय आया है जब हरियाणा में बीजेपी पहले ही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के आरोपों से जूझ रही है। विज के इस ताजा हमले से यह साफ हो गया है कि अंबाला छावनी में पार्टी इकाई के भीतर तनाव अभी खत्म नहीं हुआ है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें