Last Updated:
Lal Kitab Remedies : क्या आप भी शत्रुओं की वजह से परेशान हैं या चाहते हैं कि आपके विरोधी शांत हो जाएं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. अंबाला के लाल किताब एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव लोकल 18 से बताते है कि ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का छठा भाव रोग और शत्रुओं का प्रतिनिधित्व करता है. अगर कुंडली का छठा भाव पीड़ित हो, छठे भाव का स्वामी 12वें भाव में पीड़ित अवस्था में हो या कुंडली में शनि-केतु, राहु-केतु, शनि-मंगल अथवा मंगल-राहु की युति बन रही हो, तो व्यक्ति को शत्रुओं और विरोधियों से परेशानी हो सकती है. ऐसी परिस्थितियों में व्यक्ति कई बार अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख पाता, छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता है. इससे मुक्ति के लिए सोमवार के दिन एक किलो अनार या लाल साबुत मसूर की दाल लेकर अपने सिरहाने के पास रख दें.
अंबाला. जीवन में कई बार ऐसा समय आता है, जब व्यक्ति को अपने आसपास के लोगों से ही परेशानी होने लगती है. कोई बार-बार विवाद करता है, तो कोई पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है. ऐसे में व्यक्ति मानसिक तनाव में रहने लगता है और उसके मन में हमेशा यह डर बना रहता है कि कहीं कोई उसके खिलाफ साजिश तो नहीं रच रहा. कई बार इस परेशानी का असर उसके व्यवहार और रिश्तों पर भी पड़ने लगता है. अगर आप भी शत्रुओं की वजह से परेशान हैं और चाहते हैं कि आपके विरोधी शांत हो जाएं या आपके साथ उनके रिश्ते बेहतर हो जाएं, तो लाल किताब ज्योतिष में इसके कुछ उपाय बताए गए हैं.
खड़ी होती जाएंगी दिक्कतें
अंबाला के लाल किताब एस्ट्रोलॉजर कुमार गौरव लोकल 18 से बताते है कि ज्योतिष शास्त्र में कुंडली का छठा भाव रोग और शत्रुओं का प्रतिनिधित्व करता है. जब कुंडली का छठा भाव पीड़ित होता है या उसके स्वामी पर शनि, मंगल, राहु अथवा केतु की दृष्टि पड़ती है, तो व्यक्ति को शत्रुओं की तरफ से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति के मन में डर और आशंका बनी रहती है, उसे बार-बार लगता है कि कोई उसके खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है. ज्योतिषाचार्य कुमार गौरव के अनुसार, यदि कुंडली का छठा भाव पीड़ित हो, छठे भाव का स्वामी बारहवें भाव में पीड़ित अवस्था में हो या कुंडली में शनि-केतु, राहु-केतु, शनि-मंगल अथवा मंगल-राहु की युति बन रही हो, तो ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार व्यक्ति को शत्रुओं और विरोधियों से परेशानी हो सकती है. ऐसी परिस्थितियों में व्यक्ति कई बार अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण नहीं रख पाता, छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो जाता है और वह अनजाने में भी लोगों को अपना विरोधी बना लेता है. धीरे-धीरे इसका असर उसके मानसिक संतुलन और आपसी संबंधों पर पड़ने लगता है.
कुमार गौरव कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति शत्रुओं से परेशान है, तो लाल किताब के उपाय के तौर पर सोमवार के दिन एक किलो अनार या लाल साबुत मसूर की दाल लेकर अपने सिरहाने के पास रख दें. इसके बाद मंगलवार को उस सामग्री का किसी ब्राह्मण को दान कर दे. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस उपाय से मंगल ग्रह अनुकूल होते हैं और व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलने लगते हैं. इससे विरोधियों का व्यवहार अनुकूल हो सकता है और शत्रुओं की तरफ से मिलने वाली परेशानियों में कमी आ सकती है. व्यक्ति के बोलने के तरीके में विनम्रता आने और गुस्से पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलती है.
ज्योतिषाचार्य कुमार गौरव दूसरा उपाय बताते हुए कहते हैं कि अगर व्यक्ति अपने गुस्से और मानसिक अशांति को कम करना चाहता है, तो सर्दियों के मौसम में 400 ग्राम गुड़ से बनी रेवड़ियां लें. इन्हें अपने सिर के ऊपर से सात बार एंटी-क्लॉकवाइज यानी उल्टी दिशा में घुमाएं. इसके बाद इन रेवड़ियों को बहते पानी में प्रवाहित कर दें. ज्योतिषीय मान्यताओं में गुड़ को मंगल का कारक माना जाता है, जबकि रेवड़ियों पर लगे तिल को केतु से जोड़ा जाता है. बहते पानी को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है. इसी आधार पर इस उपाय को मंगल, शनि, राहु, केतु और चंद्रमा से संबंधित परेशानियों को शांत करने वाला बताया जाता है.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…










