हरियाणा वासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फोरलेन बनेगा ये रोड, प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

On: February 5, 2026 10:10 AM
Follow Us:
हरियाणा वासियों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, फोरलेन बनेगा ये रोड

Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए एक अच्छी और राहत भरी खबर सामने आई है। नूंह-पलवल मार्ग को फोर लेन बनाने की प्रक्रिया में तेजी आ गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से जुड़ी कागजी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी डॉ. राज नेहरू ने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को साफ शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम के ओएसडी एवं जिला नूंह फीडबैक व आउटरीच समन्वयक डॉ. राज नेहरू ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नूंह जिले से जुड़े विकास कार्यों और जनसमस्याओं की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समय पर आमजन तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की प्रशासनिक ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग को नूंह-पलवल स्टेट हाईवे को फोर लेन बनाने से संबंधित प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। डॉ. नेहरू ने स्पष्ट किया कि यदि इस परियोजना से जुड़ा कोई मामला चंडीगढ़ स्तर पर लंबित है तो उसकी जानकारी तुरंत साझा की जाए, ताकि उसे शीघ्र निपटाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास और यातायात सुविधा के लिहाज से बेहद अहम है।

समीक्षा बैठक के बाद डॉ. राज नेहरू ने पुन्हाना स्थित एसडीएम कार्यालय, कोर्ट परिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पीएम श्री स्कूल मालब और आंगनबाड़ी केंद्र सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही पेयजल, शिक्षा और राजस्व सेवाओं को लेकर भी अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।

डॉ. नेहरू ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि नूंह जिले में विकास कार्य तेजी से पूरे हों और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें। फोर लेन सड़क परियोजना से न सिर्फ आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, 10वीं में 95% या ज्यादा अंक वालों को मिलेगी मेरिट में जगह, मिलेगा वजीफा

Haryana News: चरखी दादरी गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद आरोपी ‘रोहित उर्फ कातिया’ गिरफ्तार

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पहले हलचल, अनिल विज ने दिया बड़ा अपडेट

Haryana News: ‘सुरक्षित आहार’ अभियान से स्वस्थ हरियाणा की दिशा में बड़ा कदम, आयुष ढांचे को मिलेगा और विस्तार

Haryana News: हरियाणा में सरकारी भर्तियों का रोडमैप तैयार, HSSC जल्द जारी करेगा वार्षिक भर्ती कैलेंडर, सीएम सैनी ने किया ऐलान

रोहतक और अंबाला को मिले नए उपायुक्त, हरियाणा सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों के किए तबादले