Haryana Group D CET को लेकर बड़ी खुशखबरी: जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, HSSC चेयरमैन ने दिया बड़ा अपडेट

On: January 15, 2026 4:42 PM
Follow Us:
Haryana Group D CET

Haryana Group D CET: हरियाणा ग्रुप-डी सीईटी (CET) परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही ग्रुप-डी सीईटी एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इसको लेकर HSSC चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद जानकारी साझा की है।

हिम्मत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि ग्रुप-डी सीईटी को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

पोर्टल लॉन्च की तैयारी, नोडल अफसर भी नियुक्त

HSSC चेयरमैन ने बताया कि कुछ विभागों ने नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है। पोर्टल लॉन्च होते ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होगी। ग्रुप-डी की परीक्षा हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित की जाती है।

इन पदों के लिए होगी भर्ती

ग्रुप-डी के अंतर्गत चपरासी, हेल्पर, चौकीदार सहित अन्य पद शामिल होते हैं।

17 लाख से ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद

आयोग से जुड़े सूत्रों के अनुसार ग्रुप-डी CET के लिए 17 लाख तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जो युवा पहले ही ग्रुप-C CET के लिए आवेदन कर चुके हैं, उनमें से बड़ी संख्या ग्रुप-डी के लिए भी अप्लाई कर सकती है। ऐसे में ग्रुप-C और ग्रुप-D दोनों मिलाकर कुल आवेदकों की संख्या 31 लाख से ज्यादा पहुंचने की संभावना है।

सरकार ने मांगी खाली पदों की रिपोर्ट

हाल ही में सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों से ग्रुप-डी के खाली पदों की जानकारी मांगी है। चीफ सेक्रेटरी की ओर से जारी पत्र में बताया गया कि 2023 के विज्ञापन और 2024 की भर्ती के बाद भी कुछ अभ्यर्थी चयन से वंचित रह गए थे। विभागों से रिपोर्ट मिलने के बाद इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

7,596 ग्रुप-D पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार पहले ही ग्रुप-D के साढ़े 7 हजार पदों पर भर्ती की घोषणा कर चुकी है। अनुमान है कि कुल 7,596 पदों पर भर्ती होगी।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लागू हुए SC आरक्षण के वर्गीकरण के तहत इन पदों में से 1,209 पद वंचित अनुसूचित जाति (DSC) और अन्य अनुसूचित जाति (OSC) के लिए आरक्षित किए गए हैं।

Haryana Group D CET

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now