हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट: आज आवेदन की अंतिम तिथि, रात 11:59 बजे के बाद मौका नहीं

On: January 31, 2026 8:34 AM
Follow Us:
हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के अनुसार अब तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थी अपने आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर चुके हैं। पुलिस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास आज यानी 31 जनवरी 2026 की रात 11 बजकर 59 मिनट तक का ही समय शेष है। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने नए साल की शुरुआत में प्रदेश के युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल के 5 हजार 500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। यह भर्ती अब तक की सबसे बड़ी पुलिस भर्तियों में से एक मानी जा रही है। इससे पहले राज्य में 5 हजार 61 पदों पर पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती हुई थी। नायब सिंह सैनी सरकार के इस फैसले को युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस भर्ती को लेकर प्रदेश के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं देखा है कि युवा पूरे जोश, मेहनत और अनुशासन के साथ पीएमटी और पीएसटी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। सुबह और शाम गांव-गांव के मैदानों में युवा दौड़ लगाते, अभ्यास करते और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे हैं।

चेयरमैन ने कहा कि यह नजारा न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि हरियाणा का युवा आत्मविश्वास, परिश्रम और अनुशासन से भरा हुआ है। युवाओं की यह लगन और समर्पण आने वाले समय में उनकी सफलता की मजबूत नींव बनेगा।

हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पुलिस विभाग भर्ती से संबंधित विज्ञापन लिंक के माध्यम से आवेदन करना होता है। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को ग्रुप-सी CET रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना अनिवार्य है, जिसके बाद ओटीपी के जरिए उनकी पहले से भरी गई जानकारी स्क्रीन पर आ जाती है।

इसके बाद उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, फोटो और हस्ताक्षर से संबंधित विवरण भरना होता है। साथ ही जिन जानकारियों को फॉर्म में दर्ज किया जाता है, उनसे जुड़े दस्तावेज भी अपलोड करने जरूरी हैं। फोटो और हस्ताक्षर तय साइज और फॉर्मेट में ही मान्य होते हैं। फॉर्म सबमिट करने से पहले अभ्यर्थियों को प्रिव्यू में सभी जानकारियां ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसकी साइन की हुई कॉपी भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपलोड करनी होती है।

आयोग ने साफ कर दिया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म सबमिट नहीं किया है, उनके लिए आज का दिन बेहद अहम है। देर करने पर यह मौका हाथ से निकल सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

HSSC Group-C Vacancy

HSSC Group-C Vacancy: हरियाणा में ग्रुप-सी के 4,227 पदों पर भर्ती, 9 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

Haryana Railway News, Rohtak Meham Hansi Rail Line, Hisar Railway Update, Superfast Train Haryana, Indian Railways News, Hisar to Delhi Train, Indore Delhi Superfast Train, Haryana Rail Connectivity,हरियाणा

हरियाणा में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, रोहतक-महम-हांसी रेल ट्रैक पर पहली बार दौड़ेगी सुपरफास्ट ट्रेन

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इन कर्मचारियों को दी बड़ी राहत, समान सैलरी देने का आदेश, 6% ब्याज सहित मिलेगा बकाया वेतन

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला

हरियाणा में रद्द हुई ये भर्ती, आवेदन शुल्क लौटाने का फैसला, आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोकी गई, पहले रोकी गई थी 37 हजार लोगों की पेंशन, जाने क्या है वजह?

हरियाणा

हरियाणा में ITI Pass Youth के लिए बड़ी खुशखबर, 9 फरवरी को सिरसा और नरवाना में लगेगा रोजगार मेला, ये है कंपनियां