Breaking News: लॉरेंस बिश्नोई गैंग विदेशों में आंतकी, तो हिंदुस्तान में क्यों नहीं ?

On: November 17, 2025 7:05 AM
Follow Us:

Breaking News: क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने रविवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा कि देश में अपराध का तंत्र जिस तरह फैल रहा है, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने साफ कहा कि लॉरेंस बिश्नोई कोई धर्म योद्धा नहीं, बल्कि विदेश में बैठकर गैंग चलाने वाला संगठित अपराधी है, जिसकी गतिविधियां किसी भी स्तर पर आतंकवाद से कम नहीं हैं। शेखावत ने दावा किया कि यह गैंग नशे का व्यापार करता है, फिरौतियां वसूलता है और समाज के प्रभावशाली लोगों पर हमले को अंजाम देता है, जिससे देश का कारोबारी और सामाजिक माहौल लगातार खतरे में है।

शेखावत ने हाल ही में हुई सुखदेव सिंह गोगामी की हत्या को भी गंभीर बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे समाज पर सामूहिक चोट है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे मुखिया को निशाना बनाया गया है तो इसकी पीड़ा हर नागरिक महसूस करता है। शेखावत ने सरकार से मांग की कि ऐसे संगठित अपराधियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई हो, ताकि समाज का भरोसा और देश की सुरक्षा दोनों बनी रह सकें।Breaking News

शेखावत ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुनिया के कई देशों में इस गैंग को आतंकी श्रेणी में रखा जा चुका है, लेकिन भारत सरकार अब तक इसे आतंकवादी संगठन घोषित करने में क्यों पीछे है? उन्होंने कहा कि देश का व्यापारी वर्ग भय के साए में काम कर रहा है। वही व्यापारी जिनके प्रयासों से देश की आर्थिक रीढ़ मजबूत रहती है, आज इस गैंग द्वारा धमकियों और फिरौती मांगों का सामना कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस बढ़ते डर से न सिर्फ व्यापार प्रभावित होता है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था भी कमजोर पड़ती है।

 

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके