आज सिरसा आएंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी, गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष पर करेंगे शिरकत

On: November 8, 2025 8:29 AM
Follow Us:
सिरसा, हरियाणा सरकार

सिरसा | हरियाणा न्यूज़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सिरसा के दौरे पर रहेंगे। वे यहां 9वें सिख गुरु और हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी आज सुबह 10 बजे रोड़ी से आरंभ होने वाली शहीदी यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा सिरसा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए 16 नवंबर को फतेहाबाद जिले के लिए रवाना होगी और 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में इसका समापन किया जाएगा।

सीडीएलयू में राष्ट्रीय सेमिनार में होंगे मुख्य अतिथि

सीएम नायब सैनी दोपहर 12:30 बजे चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU) के सभागार में आयोजित गुरु तेग बहादुर सिंह के जीवन और दर्शन पर आधारित राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

इस अवसर पर हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री और सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब के कुलपति प्रो. जगबीर सिंह मुख्य वक्ता होंगे।

दो पुस्तकों का होगा विमोचन

सेमिनार के दौरान प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर आधारित दो पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। यह आयोजन न केवल सिख इतिहास की गौरवशाली परंपरा को याद करने का अवसर होगा, बल्कि गुरु जी के आदर्शों और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी बनेगा।

शहीदी यात्रा का मार्ग

यह शहीदी यात्रा सिरसा के कई इलाकों से होकर निकलेगी, जिसमें रोड़ी, सिरसा शहर, डबवाली, कालांवाली और रानियां क्षेत्र शामिल हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालु संगत द्वारा नगर कीर्तन और धार्मिक सभाएं आयोजित की जाएंगी।

राज्य सरकार ने इस आयोजन के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग और स्थानीय प्रशासन ने विशेष इंतज़ाम किए हैं ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now