सोनीपत में सीएम प्लाइंग सरकारी खाद गोदाम पर छापा, यूरिया की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़, ट्रक जब्त

On: November 27, 2025 9:51 AM
Follow Us:
सोनीपत में सीएम प्लाइंग सरकारी खाद गोदाम पर छापा, यूरिया की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़

सोनीपत जिले के गोहाना में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने IFFCO के सरकारी उर्वरक गोदाम पर अचानक छापा मारा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों में आरोप था कि गोदाम से यूरिया की अवैध सप्लाई बाहर भेजी जा रही है और स्टॉक रजिस्टर में बड़ी गड़बड़ी की जा रही है।

छापे के दौरान भरपूर सबूत मिले

टीम ने जांच के दौरान मौके से यूरिया से भरा एक ट्रक पकड़ा, जिसे गोहाना से बाहर सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। प्रारंभिक जांच में स्टॉक रजिस्टर में दर्ज मात्रा और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर पाया गया। इससे अनियमितताओं की पुष्टि हुई।

जांच में जुड़े अधिकारी बयान के घेरे में

कृषि विभाग के अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि गोदाम प्रभारी, ट्रक चालक और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यूरिया स्टॉक में हेराफेरी और अवैध सप्लाई किसानों के हितों के खिलाफ है। इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

सोनीपत में सीएम प्लाइंग सरकारी खाद गोदाम पर छापा, यूरिया की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़
सोनीपत में सीएम प्लाइंग सरकारी खाद गोदाम पर छापा, यूरिया की अवैध सप्लाई का भंडाफोड़

गेहूं बुवाई का सीजन, किसानों पर असर

हरियाणा में इस समय गेहूं की बुवाई जारी है, जिसके चलते यूरिया की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सरकारी गोदाम से अवैध सप्लाई सामने आना किसानों के लिए चिंता बढ़ाने वाली स्थिति है। किसानों को आशंका है कि अगर ऐसा सिलसिला जारी रहा तो बाजार में यूरिया की कमी और महंगाई बढ़ सकती है।

सरकार सख्ती के मूड में

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने उर्वरक वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेशभर में निरीक्षण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में अन्य जिलों में भी छापेमारी की संभावना है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now