Haryana: हरियाणा में मानेसर कंपनियों में साजिश का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

On: April 13, 2026 4:16 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में गुरुग्राम के मानेसर IMT स्थित कंपनियों में 9 अप्रैल को सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए प्रदर्शन में अब बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ लोग कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की साजिश रच रहे थे। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके मोबाइल से व्हाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं, जिनमें कर्मचारियों को उकसाने के सबूत सामने आए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में रोहतक के भरान निवासी आकाश, पौड़ी गढ़वाल के हरीश चंद, मधुबनी के पिंटू कुमार यादव, मंडी के राजू सिंह, बदायूं के श्यामबीर और जींद के लखमीरवाला निवासी अजीत सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से कुछ बाहरी लोग थे जिन्होंने कर्मचारियों को तोड़फोड़ और आगजनी के लिए भड़काया।

दरअसल, इससे पहले होंडा की मानेसर स्थित यूनिट में वेतन वृद्धि को लेकर हड़ताल हुई थी। इसके बाद 9 अप्रैल को तायम, मुंजाल शोवा, रिको और अन्य कंपनियों के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि होंडा कंपनी के साथ समझौता होने के बाद वहां के कर्मचारी काम पर लौट गए, लेकिन अन्य कंपनियों के कर्मचारी प्रदर्शन जारी रखे हुए थे।

प्रदर्शन के दौरान हालात तब बिगड़ गए जब कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद वे नहीं माने, जिसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान 20 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की एक बाइक में आग लगा दी और वाहनों पर पथराव भी किया।

घटना के बाद मानेसर थाने में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस पूरे नेटवर्क और साजिश के अन्य पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

मुख्य आरोपी रोहित का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

करनाल में मां और बहन को बचाते समय बेटे ने की पिता की हत्या, खुद ही लाश लेकर गया अस्पताल, पुलिस कर रही जांच

पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

‘ज्यादा हीरो मत बन…DC नहीं लग रहा’, BJP का छुटभैया नेता अधिकारी पर भड़का, गिरेबां पर डाला हाथ, खूब हुआ हंगामा

मक्का से मूंगफली तक…इन 10 फसलों को उगाने पर 8-8 हजार रुपये का इनाम दे रही सरकार, कैसे करें अप्लाई?