सोनीपत में जीटी रोड के पास नए बस स्टैंड का

On: November 13, 2025 5:37 PM
Follow Us:
खाटू श्याम जी, Sonipat Roadways, Kurukshetra Guru Tegh Bahadur Program, बस सेवा प्रभावित, सोनीपत बस अड्डा, हरियाणा रोडवेज, यात्री परेशानी, प्रशासनिक ड्यूटी, दिल्ली बस सेवा, सोनीपत समाचार

Haryana News: हरियाणा परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में सोनीपत जिले के गांव जाट जोशी के पास जीटी रोड के किनारे 9.43 एकड़ जमीन पर नया बस स्टैंड बनने जा रहा है। इस बस स्टैंड के निर्माण को रोडवेज मुख्यालय ने मंजूरी दे दी है। यह बस स्टैंड लोक निर्माण विभाग द्वारा आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सेवा मिलेगी।

लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी

साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत में नए बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की थी। इसके बाद 2017 में जिला प्रशासन और रोहतक मंडलायुक्त की बैठक में बस स्टैंड के लिए जरूरी जमीन की कीमत तय की गई। करीब 17 करोड़ रुपये की राशि नगर निगम को रोडवेज की ओर से जारी की गई। इस परियोजना को 2025 के बजट में भी शामिल किया गया है, जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विधानसभा में की थी।

बस स्टैंड से ट्रैफिक समस्या में कमी

नई बस स्टैंड की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि यह जीटी रोड के पास होगा। इससे लंबी दूरी की बसें सीधे यहां रुकेंगी और शहर के भीड़-भाड़ वाले रास्तों पर नहीं आएंगी। इससे शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी। बस स्टैंड के साथ कर्मशाला परिसर भी बनाया जाएगा, जहां बस चालक और स्टाफ के लिए आरामदायक व्यवस्था होगी।

सुविधाओं में होगा बड़ा सुधार

नई सुविधा से दिल्ली से आने-जाने वाली बसें अब बस स्टैंड पर रुकेंगी। वर्तमान में बसें शहर के अंदर से होकर गुजरती हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती है। नए बस स्टैंड के बनने से बसें सीधे हाईवे से होकर गुजरेंगी, जो शहर के अंदर ट्रैफिक को राहत देगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके