हरियाणा के इस ज़िले में कोरोना के फिर बढ़े मामले, 4 एक्टिव केस होम आइसोलेशन में; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

On: May 31, 2025 9:55 AM
Follow Us:
Haryana Corona Cases हरियाणा

करनाल (हरियाणा), 31 मई 2025 – हरियाणा के करनाल जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर इजाफा देखने को मिला है। फिलहाल जिले में चार एक्टिव कोरोना केस दर्ज किए गए हैं, जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतते हुए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

हल्का बुखार-खांसी के बाद कराए टेस्ट, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

करनाल की डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि चारों मरीजों को हल्का बुखार और खांसी की शिकायत के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पतालों में पूरी तैयारी, टेस्टिंग और इलाज की सुविधा उपलब्ध

डॉ. शर्मा ने कहा कि जिले में सभी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सामान्य अस्पताल और सभी सीएचसी में कोरोना टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही बेड, दवाइयां, ऑक्सीजन और अन्य जरूरी इंतजाम भी पूरे कर लिए गए हैं। यदि किसी मरीज की हालत बिगड़ती है, तो तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की अपील: घबराएं नहीं, सतर्क रहें

स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। डॉ. अनु शर्मा ने कहा कि मास्क पहनना, हाथ धोना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन बेहद जरूरी है। लोगों को लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराना चाहिए।

हरियाणा में कुल 28 केस, गुरुग्राम सबसे ज्यादा प्रभावित

राज्यभर की बात करें तो हरियाणा में अब तक कुल 28 कोरोना केस सामने आए हैं, जिनमें 25 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा 15 पॉजिटिव केस गुरुग्राम से रिपोर्ट हुए हैं। फरीदाबाद और अन्य जिलों में भी केस बढ़े हैं। कई मरीजों की विदेश यात्रा की हिस्ट्री भी सामने आई है, जबकि कुछ मरीज घरेलू संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके