Last Updated:
India Tallest Rawan Effigy हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में इस साल 221 फीट ऊंचा देश का सबसे बड़ा रावण दहन होगा. इसे अंबाला के तेजिंदर चौहान की टीम ने तैयार किया है, जिस पर करीब 34 लाख रुपये खर्च आया है.
17 अक्टूबर को 200 टन की क्रेन और कई मजदूर की मदद से रावण के पुतले खड़ा किया जाएगा.
पंचकूला. हरियाणा के पंचकूला में इस साल विजयदशमी के पावन अवसर पर देश का सबसे बड़ा रावन जलेगा. यहां पर सेक्टर-5 में शालीमार ग्राउंड में 221 फीट का रावण तैयार किया गया है. 20 अक्तूबर को दशहरा के दिन यहां पर बड़ा प्रोग्राम होगा और रावण दहन किया जाएगा.
जानकारी के अनुसार, 3 महीने 15 दिन से अंबाला के बराड़ा के रहने वाले तेजिंदर चौहान और उनकी टीम ने रावण के पुतले को तैयार किया और अब इस रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
बताया जा राहा है कि 17 अक्टूबर को 200 टन की क्रेन और कई मजदूर की मदद से रावण के पुतले खड़ा किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इस रावण के पुतले को बनाने के लिए करीब 34 लाख रुपए खर्च आया है. कई टन लोहा,बांस और वेलवेट का कपड़ा लगाया गया है.
पंचकूला में कल रावण के पुतले को खड़ा किया जाएगा.
40 साल से बना रहे हैं पुतले
221 फीट का रावण देखने के लिए ट्राई सिटी में लोगों की होड़ लगी हुई है. अब लोगों को इंतजार है कि इसे अंतिम रूम रूप देखकर खड़ा किया जाएगा. तेजेंद्र चौहान करीब 40 सालों से रावण के पुतले बनाने का काम कर रहे हैं और उन्होंने कई विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है. तेंजेंद्र ने बताया कि बार ट्राई सिटी के लोगों के लिए पंचकूला के सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड का विजयदशमी का दिन ऐतिहासिक रहने वाला है और इस रावण में इको फ्रेंडली पटाखे का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि पर्यावरण प्रदूषण न हो. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रिमोट कंट्रोल दबाकर इस विशाल रावण के पुतले का दहन करेंगे.
पिछली साल कम थी हाइट
रावण का चेहरा फाइबर-ग्लास से तैयार किया गया है. चेहरा 25 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा होगा, जबकि मुकुट 55 फीट, तलवार 50 फीट, धड़ 90 फीट और टांगें व बाजू 40-40 फीट लंबे होंगे. पूरी संरचना पर करीब 5 हजार मीटर वेलवेट कपड़ा चढ़ाया जाएगा. हर साल यहां पर इतना बड़ा पुतला तैयार किया जाता है. पिछली बार यहां पर 180 फीट का रावण का पुतला जलाया गया था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…









