Dharm Astha : क्या आप भी नवरात्रि के बाद फेंक देते हैं तोरण? जानिए इसे हटाने का नियम

On: October 17, 2026 6:12 AM
Follow Us:

होमताजा खबरधर्म

क्या आप भी नवरात्रि के बाद फेंक देते हैं तोरण? जानिए इसे हटाने का नियम

Last Updated:

Navratri toran rules for home : क्या आप भी नवरात्रि में घर के मुख्य दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगाते हैं. क्या आप जानते हैं कि इस तोरण कैसे लगाना चाहिए और नवरात्रि के बाद इसे कैसे हटाएं. लोकल 18 ने इस बारे में फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा से बात की. आइये उनसे जानते हैं तोरण लगाने की सही विधि, कलश स्थापना का महत्व और नवरात्रि के बाद तोरण हटाने का तरीका. पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि नवरात्रि में घर के मुख्य दरवाजे पर कुमकुम से स्वास्तिक या श्री का चिह्न बनाना शुभ माना जाता है. तोरण में कटे-फटे पत्तों का इस्तेमाल न करें. लोग अक्सर तोरण तो लगा देते हैं, लेकिन उसकी पूजा नहीं करते. ये ठीक नहीं है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद. नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के साथ घर के मुख्य दरवाजे को सजाने का भी विशेष महत्व है. इस दौरान कई लोग दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण लगाते हैं, कुमकुम से स्वास्तिक बनाते हैं और कलश स्थापित करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तोरण लगाने से पहले उसकी पूजा करना भी जरूरी माना जाता है. आम के पत्तों का तोरण कैसे लगाना चाहिए और नवरात्रि के बाद उसे कैसे हटाएं. लोकल 18 से फरीदाबाद के ज्योतिषाचार्य पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि नवरात्रि में घर के मुख्य दरवाजे पर कुमकुम से स्वास्तिक या श्री का चिह्न बनाना शुभ माना जाता है. आम के पत्तों का तोरण या बंदनवार भी लगाना चाहिए. ध्यान रखें कि तोरण में इस्तेमाल होने वाले पत्ते कटे-फटे नहीं होने चाहिए और जिस धागे में उन्हें बांधा जा रहा है, वह भी सही होना चाहिए.

पूजा क्यों जरूरी

पंडित उमा चंद्र मिश्रा के मुताबिक आम को देवताओं का वृक्ष माना जाता है. इसे फलों का राजा भी कहा जाता है. इसी वजह से पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों में आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, लोग अक्सर तोरण तो लगा देते हैं, लेकिन उसकी पूजा नहीं करते. तोरण लगाने से पहले गंगाजल छिड़ककर और विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. इसके बाद ही उसे दरवाजे पर लगाना चाहिए. तोरण मुख्य दरवाजे पर लगाना श्रेष्ठ माना जाता है. हालांकि, घर का मुख्य द्वार किस दिशा में है, यह भी ध्यान देने वाली बात है. पूरे घर में एक ही बंदनवार लगाना चाहिए. कई जगहों पर लोग अलग-अलग बंदनवार लगा देते हैं, जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए.

पंडित उमा चंद्र मिश्रा कहते हैं कि स्वास्तिक भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है. नवरात्रि में मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने के साथ श्री का चिह्न भी बनाना चाहिए. स्वास्तिक बनाते समय उसकी चारों भुजाओं पर बिंदियां लगाना भी जरूरी बताया गया है. इससे पूजा की परंपरा का विधिवत पालन किया जा सकता है. कलश में देवी-देवताओं का वास माना जाता है. कलश के मुख में भगवान विष्णु और कंठ में भगवान रुद्र का स्थान होता है. घर की मुख्य देहरी पर चावल रखकर उसके ऊपर कलश स्थापित करना शुभ माना जाता है.

न करें ये गलती

पंडित उमा चंद्र मिश्रा बताते हैं कि नवरात्रि के बाद जब तोरण या बंदनवार को दरवाजे से हटाएं, तो उसे इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार, उसे जल में प्रवाहित कर देना चाहिए. तोरण हटाते समय भी इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए. इन परंपराओं का पालन करते हुए श्रद्धालु नवरात्रि में अपने घर के मुख्य दरवाजे की सजावट और पूजा कर सकते हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गोभी की कटाई से पहले ही नुकसान…फरीदाबाद के किसान महादेव पर ये कैसी आफत?

हरियाणाः बहादुरगढ़ में क्रेटा में आए 3 चोर BJP जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चुरा ले गए, 7 मिनट तोड़ा लॉक, फिर हुए फरार

जेब में पैसे नहीं, लेकिन करना है खुद का काम? दुकान खोलने के लिए ऐसे मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए तरीका

34 लाख लागत, 221 फीट ऊंचाई, हरियाणा के पंचकूला में जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, साढ़े तीन महीने में हुआ तैयार

‘पिछले साल का गेहूं ही नहीं उठा, धान कहां रखें’, अंबाला के किसानों का छलका दर्द, कहा- मंडी में भी मुसीबत कम नहीं

सोनीपत में लठ के वार से बुजुर्ग की हत्या, गांव के दो युवकों पर आरोप, पुलिस की हिरासत से भाग गया 1 आरोपी