Dharuhera Ward: 3- लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद नहीं सुधरे पार्को के हालात

On: March 21, 2026 6:32 PM
Follow Us:

Dharuhera Ward: 3: धारूहेड़ा   वार्ड नंबर तीन में विकास कार्यों को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। शहर के इस बड़े वार्ड में कई परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं, जिनका मुख्य कारण ठेकेदारों की लापरवाही बताया जा रहा है। हालात यह हैं कि कुछ कामों के टेंडर जारी होने के बावजूद अब तक शुरू ही नहीं किए गए।Dharuhera Ward: 3

वार्ड तीन में सेक्टर-4, सैनी मोहल्ला और बजरंग नगर जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं, जहां बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सेक्टर की हालत भी कॉलोनियों से बदतर बताई जा रही है। ग्रीन बेल्ट निर्माण व सफाई व्यवस्था को लेकर लोग लंबे समय से समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

 कई विकास कार्यों के लिए उन्हें एचएसवीपी और नगर पालिका के बीच चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। आबादी और मतदाताओं के हिसाब से यह नगर पालिका का सबसे बड़ा वार्ड है, बावजूद इसके यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।  हालांकि  विकास कार्यों को लेकर इस वार्ड में दूसरे वरदोब से काफी ज्यादा कार्य हुए हैं। लेकिन कई कार्यो के टेंडर होने के बाद नहीं होने से लोग परेशान है।

सेक्टर चार के पार्क पानी के लिए किए बोरवेल लंबे समय से खराब पडे है। पार्को में न तो घास तथा न ही पेड़ पौधे है।
भारत भूषण

सेक्टर चार बस क्यू सेल्टर बनाए हुए है। उपायुक्त व डीएमसी तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन उनको ठीक नहीं किया गया जा है। हर बार नपा की ओर टेंडर होने की बात कर पल्ला झाड लिया जाता है।
आनंद मोहन

सेक्टर एक ट्रांसफार्मर की दो रोड पिछले एक साल से खराब है बार बार ट्रांसफार्मर पर खराबी आने से उपकरण फूंक जाते है। शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।
नरेंद्र यादव

सेक्टर चार कुछ माह पहले दो नए बोरवेल करवाए हैं एक बोरवेल चालू ही नहीं किया गया है जबकि दूसरा खराब पडा है। गर्मी के मौसम में पानी किल्लत से जूझना पड़ेगा
सुरजमनी

सेक्टर की ग्रीन बेल्ट का काम अधूरा पड़ा है इनता ही नहीं नपा की ओर सेक्टर के स्कूल की जमीन अवैध कब्जा किया हुआ है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नही हो रही है
कृष्ण यादव

मेरे कार्यकाल में  करीब 7 करोड़ के विकास कार्य हुए है। पार्को में कार्य,  हाईमास्ट लाइट, सेक्टर की चार दीवारी, आम्बेडकर पार्क,  सीवरेज लाइन, ग्रीन बेल्ट कार्य शामिल है।  कार्य ठेकेदार की  लापरवाही से 5 काम अटके हुए है जिनके टेंडर हो चुके है।

सरोज देवी, पार्षद

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now