जिला स्तरीय मासिक पीएनडीटी तथा एनकोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित

On: June 2, 2026 11:05 PM
Follow Us:

लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में मंगलवार को उपायुक्त महेंद्र पाल की अध्यक्षता में पीएनडीटी तथा एनकोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने ड्रग कंट्रोल विभाग को मेडिकल स्टोरों की नियमित जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिना डॉक्टर की पर्ची के ऐसी दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाई जाए, जिनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जा सकता है। इसके साथ ही सभी मेडिकल स्टोरों पर सीसीटीवी कैमरे सुनिश्चित किए जाएं ताकि आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्ड की जांच की जा सके।
एनकार्ड बैठक में उपायुक्त को अवगत करवाया गया की गत माह पुलिस विभाग द्वारा 30 केस दर्ज किए गए हैं। ड्रग एडिक्शन से संबंधित ओपीडी में 2741 लोगों की जांच की गई हैं। बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान की प्रगति, डी-एडिक्शन सेंटरों की स्थिति, जागरूकता कार्यक्रमों तथा एनडीपीएस मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता एवं काउंसलिंग कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने पुलिस व अन्य संबंधित विभागों को नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने तथा नशे की सप्लाई चेन पर प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही जिला न्यायवादी कार्यालय के प्रतिनिधियों को नशे से जुड़े मामलों की अदालत में मजबूत पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दूसरे सत्र में पीएनडीटी एवं एमटीपी एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई, जिले के लिंगानुपात और जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को  पीएनडीटी मामलों में रेड करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे लिंग जांच संबंधी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें। असंतुलित लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन, सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ सुभाष खतरेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट के जमीन अधिग्रहण के बाद अब तक नहीं मिला मुआवजा, आरपार के मूड़ में किसान, 26 दिन से चल रहा धरना

दिल्ली-NCR में गैंग चलाने वाले दो बदमाशों का फरीदाबाद में पुलिस ने किया एनकाउंटर, दोनों के पैर में लगी गोली

हरियाणा के बहादुरगढ़ युवक की हत्या, सरकारी स्कूल के कमरे में मिला शव, शाम को घर से निकला था नीरज, सुबह मिली लाश

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, जांच के लिए SIT गठित, ACP महिला अपराध करेंगी नेतृत्व

पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी