उत्तर भारत में ठंड का ‘डबल अटैक’! तेज हवाओं

On: November 6, 2025 9:43 AM
Follow Us:

Today Weather: उत्तर भारत के मौसम में बदलाव दिखने लगा है। दिल्ली, नोएडा और एनसीआर में बुधवार शाम से ठंडी हवाएँ चलनी शुरू हो गई हैं, जिससे सर्दी का एहसास बढ़ गया है। वहीं, देश के पर्वतीय राज्यों और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड और भी बढ़ने की संभावना है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि मध्य भारत में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पूरे उत्तर भारत में ठंड का असर तेजी से बढ़ेगा। विभाग ने कहा है कि इसके बाद मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 नवंबर तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाएँ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इसके अलावा, तमिलनाडु और उत्तरी कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी गुरुवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले दिनों में असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएँ चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, दक्षिण भारत में तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के लिए विशेष चेतावनी दी गई है। राजस्थान में भी ठंडी हवाओं और हल्की बारिश के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ्ते तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे सुबह और रातें और अधिक ठंडी हो जाएँगी।

उत्तराखंड में बर्फबारी और दिल्ली में साफ आसमान रहेगा

बुधवार शाम को उत्तराखंड के चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में मौसम अचानक बदल गया, जहाँ ऊँचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश देखने को मिली। बद्रीनाथ धाम के आसपास के पहाड़ों पर लगातार बर्फ गिर रही है, जबकि निचले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी जारी है। केदारनाथ और बद्रीनाथ की ऊँची चोटियों पर लगातार बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो गया है। दूसरी ओर, दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हवाएँ 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान क्रमशः 32 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके