Electric Buses: हरियाणा में दौड़ेंगी 90 नई इलेक्ट्रिक बसें, इन 10 शहरों को मिलेगा फायदा

On: April 27, 2026 7:44 AM
Follow Us:

Electric Buses: हरियाणा में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार ने मई के अंत तक 90 नई इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतारने का फैसला किया है। इन बसों के संचालन से शहरी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त सफर की सुविधा मिलेगी।

10 शहरों में मजबूत होगी सिटी बस सेवा

नई इलेक्ट्रिक बसें हरियाणा के 10 शहरों में चलाई जाएंगी। इनमें पंचकूला, हिसार, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, अंबाला और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। Electric Buses

बसों की संख्या 155 तक पहुंचेगी

फिलहाल राज्य में 65 सिटी बसें संचालित हो रही हैं। नई 90 बसों के शामिल होने के बाद जून के पहले सप्ताह तक कुल संख्या बढ़कर 155 हो जाएगी। इससे यात्रियों को अधिक रूट्स और बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। Electric Buses

संचालन से पहले होगा तकनीकी निरीक्षण

नई बसों को सड़कों पर उतारने से पहले एक विभागीय कमेटी द्वारा उनका विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा। इसमें तकनीकी गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और अन्य जरूरी पहलुओं की जांच की जाएगी। सभी मानकों पर खरा उतरने के बाद ही बसों को संबंधित शहरों में भेजा जाएगा। Electric Buses

भविष्य में 375 इलेक्ट्रिक बसों का लक्ष्य

परिवहन विभाग ने आने वाले समय में कुल 375 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का लक्ष्य तय किया है। इस योजना के पूरा होने पर हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मजबूत होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी। Electric Buses

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now