गोभी की कटाई से पहले ही नुकसान…फरीदाबाद के किसान महादेव पर ये कैसी आफत?

On: October 17, 2026 4:11 AM
Follow Us:

Last Updated:

Faridabad ki local news : बिहार के अररिया से फरीदाबाद आए महादेव ऋषिदेव करीब 30 साल से यहां खेती कर रहे हैं. इस बार एक एकड़ में गोभी उगाने के लिए 40 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं. पहले ही 25-30 हजार रुपये का नुकसान हो गया. अब दोबारा फसल लगाई है. लोकल 18 से महादेव बताते हैं कि मैंने एक एकड़ जमीन में जो गोभी लगाई थी, वो पहले ही खराब हो गई. कमाई से पहले नुकसान शुरू हो गया. वे कहते हैं कि खाद और दूसरे सामान पर करीब 24 हजार रुपये खर्च हुए हैं. मजदूरों पर भी 5 से 10 हजार रुपये तक खर्च आ जाता है. इस तरह पूरी खेती का खर्च 40 हजार तक आया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

फरीदाबाद. किसान बड़ी उम्मीद के साथ फसल की बुवाई करता है कि इस बार अच्छी कमाई होगी. कई किसान तो अपने राज्य में खेती से फायदा नहीं होने पर दूसरे राज्य में आकर भी मेहनत करते हैं. उन्हें लगता है कि यहां खेती करेंगे तो कुछ बचत हो जाएगी, लेकिन खेती में कभी मौसम की मार तो कभी फसल के सही रेट नहीं मिलने का दंश हर जगह एक जैसा है. कई किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं. फसल खराब होने पर उनकी मुसीबत दोगुनी हो जाती है. ऐसा ही बिहार के अररिया जिले से फरीदाबाद आए किसान महादेव ऋषिदेव के साथ हुआ. महादेव पिछले 30 साल से यहां खेती कर रहे हैं. लोकल 18 से वे बताते हैं कि मैंने एक एकड़ जमीन में गोभी लगाई थी. खेत तैयार करने से लेकर बीज खरीदने, खाद डालने, दवा का छिड़काव करने और सिंचाई तक में काफी मेहनत करनी पड़ी. इसके बावजूद फसल उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई. पहले गोभी की बुवाई में नुकसान हुआ. इसके बाद दोबारा बीज खरीदकर खेत में गोभी लगाई. पहली बार हुए नुकसान को मिलाकर 25 से 30 हजार रुपये का घाटा हो गया है. अब दोबारा खेती करने में भी खर्च करना पड़ रहा है.

दो महीने में होगी तैयार

महादेव ऋषिदेव कहते हैं कि खेती में पहले ही काफी पैसा लग चुका है. अब दोबारा गोभी लगाने के लिए बीज, खाद और मजदूरी पर खर्च करना पड़ रहा है. खाद और दूसरे सामान पर करीब 24 हजार रुपये खर्च हुए हैं. मजदूरों पर भी करीब 5 से 10 हजार रुपये तक खर्च आ जाता है. इस तरह पूरी खेती का खर्च करीब 40 हजार रुपये तक आया है. इतनी मेहनत और खर्च के बाद भी यह भरोसा नहीं है कि इस बार फसल से कितना फायदा होगा. महादेव ऋषिदेव के मुताबिक खेत में दोबारा लगाई गई गोभी तैयार होने में अभी करीब दो महीने का समय लगेगा. इसके लिए खेत की पांच से छह बार जुताई की गई है. खाद डालने और सिंचाई करने में भी काफी मेहनत लगी है. अब कुछ उम्मीद है कि इस बार फसल अच्छी होगी और मंडी में सही रेट मिल जाएगा. अभी दुकानों पर गोभी करीब 40 रुपये किलो बिक रही है, जबकि मंडी में किसानों को करीब 20 से 22 रुपये किलो का भाव मिलता है.

काफी मुश्किलों में जिंदगी

महादेव ऋषिदेव जैसे किसान खेतों में दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन उनकी अपनी जिंदगी काफी मुश्किलों में गुजरती है. फरीदाबाद में खेत के पास ही उनका छोटा सा घर है. आज के समय में गैस होने के बावजूद वह चूल्हे पर खाना बनाते हैं. रहने के लिए भी ज्यादा जगह नहीं है. एक छोटे से बरामदे में खटिया डालकर ऊपर चादर की छत बनाई हुई है, वहीं अपनी पत्नी के साथ रहते हैं. खेती से कमाई की उम्मीद में वह हर दिन मेहनत कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणाः बहादुरगढ़ में क्रेटा में आए 3 चोर BJP जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चुरा ले गए, 7 मिनट तोड़ा लॉक, फिर हुए फरार

जेब में पैसे नहीं, लेकिन करना है खुद का काम? दुकान खोलने के लिए ऐसे मिलेगी आर्थिक मदद, जानिए तरीका

34 लाख लागत, 221 फीट ऊंचाई, हरियाणा के पंचकूला में जलेगा देश का सबसे ऊंचा रावण का पुतला, साढ़े तीन महीने में हुआ तैयार

‘पिछले साल का गेहूं ही नहीं उठा, धान कहां रखें’, अंबाला के किसानों का छलका दर्द, कहा- मंडी में भी मुसीबत कम नहीं

सोनीपत में लठ के वार से बुजुर्ग की हत्या, गांव के दो युवकों पर आरोप, पुलिस की हिरासत से भाग गया 1 आरोपी

खुले नाले में डूबने से बची बच्ची, CCTV फुटेज आया सामने, कार्रवाई के बाद भी नहीं सुधरे नगर निगम के सुरक्षा इंतजाम