सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

हरियाणा कांग्रेस में घमासान; विधायक गोकुल सेतिया का फूटा दर्द: “मैंने BJP जॉइन नहीं की, फिर भी अपने ही पराए लगते हैं”

On: May 27, 2025 5:31 PM
Follow Us:
गोकुल सेतिया

सिरसा | हरियाणा की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस पार्टी के भीतर उठते-बैठते सुर सुर्खियों में हैं। कुरुक्षेत्र विधायक अशोक अरोड़ा विवाद पर जहां कांग्रेस नेताओं ने एकजुटता दिखाई, वहीं सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया का पुराना दर्द एक बार फिर सोशल मीडिया पर छलक पड़ा।

[short-code1]

सेतिया ने एक भावुक पोस्ट में लिखा कि जब भी उनके साथ अन्याय हुआ, पार्टी के किसी नेता ने साथ नहीं दिया। “मैंने मुख्यमंत्री की तारीफ की तो मुझे ही अपनी पार्टी में पराया बना दिया गया,” उन्होंने लिखा।


क्या बोले गोकुल सेतिया?

गोकुल सेतिया ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा:

“जब कांग्रेस के विधायकों के साथ ज्यादती हुई, तो लीडरशिप ने मोर्चा खोला, यह अच्छी बात है। पर मेरे साथ जब भी अन्याय हुआ, तब किसी ने साथ नहीं दिया। शायद इसलिए कि मैंने मुख्यमंत्री की तारीफ की थी। मैंने कोई भाजपा जॉइन नहीं की।”

उन्होंने यह भी कहा कि वे सिरसा की जनता के आशीर्वाद से ही लड़ते आए हैं और संघर्ष जारी रहेगा, चाहे नेता साथ दें या नहीं।


पीछे की कहानी: क्यों नाराज़ हैं गोकुल सेतिया?

दरअसल, कुछ समय पहले गोकुल सेतिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ की थी। इस बयान को कांग्रेस नेतृत्व ने पसंद नहीं किया था। इतना ही नहीं, नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद सिरसा कांग्रेस के कुछ नेताओं ने “गोभी के पकोड़े” तक बांट दिए, जिसे विधायक सेतिया पर तंज माना गया।


हरियाणा कांग्रेस में मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। जहां एक ओर पार्टी नेतृत्व कुछ विधायकों के लिए खुलकर खड़ा दिखता है, वहीं गोकुल सेतिया जैसे नेता खुद को पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा कांग्रेस

हरियाणा कांग्रेस में गुटबाज़ी जारी: बीरेंद्र सिंह का राव नरेंद्र पर तंज, “6 महीने में पता चल जाएगा किसमें कितना है दम”

अभय चौटाला

अभय चौटाला का BJP पर हमला, बोले- अन्नदाता मर रहा, सरकार उत्सव मना रही, कर दिया बड़ा ऐलान, 3 नवंबर से हो जाओ तैयार

सिरसा

सिरसा के रिसालिया खेड़ा गांव के लिए एक और बड़ा पल, अमीलाल पारीक ने संभाला डबवाली मार्केट कमेटी का वायस चेयरमैन का पद

अनिल विज

अनिल विज फिर नाराज! 9 महीने बाद सिरसा में होने वाली ग्रीवांस मीटिंग स्थगित, ‘रन फॉर यूनिटी’ बना कारण

JJP का बड़ा सांगठनिक फेरबदल, रिसालिया खेड़ा से बनाया गया सिरसा जिलाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

JJP का बड़ा सांगठनिक फेरबदल, रिसालिया खेड़ा से बनाया गया सिरसा जिलाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

डीएपी की किल्लत, हरियाणा किसान, अभय सिंह चौटाला, कृषि संकट, रबी फसल, DAP Shortage, Haryana Farmers, Abhay Chautala, Agriculture Crisis

हरियाणा में DAP संकट गहराया: अभय चौटाला बोले- बीजेपी सरकार कर किसानों से अपराधियों जैसा व्यवहार

Leave a Comment