Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

On: May 17, 2026 11:14 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: देशभर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 10 बजे के आसपास सोना 1700 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया, जबकि चांदी में 11 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

10 ग्राम सोना करीब 2 हजार रुपये टूटा

सुबह 10:38 बजे 10 ग्राम सोने की कीमत करीब 1,60,000 रुपये दर्ज की गई। सोने में 1,978 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो गोल्ड करीब 1.22 फीसदी कमजोर हुआ है।

कारोबार के दौरान सोने ने 1,59,946 रुपये प्रति 10 ग्राम का निचला स्तर और 1,60,992 रुपये प्रति 10 ग्राम का उच्च स्तर बनाया।

चांदी में 11 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। सुबह 10:30 बजे के आसपास चांदी 11,391 रुपये प्रति किलो तक टूट गई। इसके बाद 1 किलो चांदी का भाव 2,79,711 रुपये दर्ज किया गया।

कारोबार के दौरान चांदी ने 2,79,458 रुपये प्रति किलो का लो और 2,83,219 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया।

जानिए आपके शहर में सोने-चांदी का भाव

शहरसोने का भाव (10 ग्राम)चांदी का भाव (1 किलो)
पटना1,59,2202,73,600
जयपुर1,59,6602,74,220
कानपुर1,59,7202,74,330
लखनऊ1,59,7202,74,330
भोपाल1,59,8502,74,550
इंदौर1,59,8502,74,550
चंडीगढ़1,59,6802,74,260
रायपुर1,59,7102,75,230

पटना में सबसे सस्ता सोना और चांदी

दिए गए आंकड़ों के मुताबिक पटना में सोने और चांदी की कीमत सबसे कम दर्ज की गई। यहां 10 ग्राम सोना 1,59,220 रुपये में बिक रहा है, जबकि 1 किलो चांदी का भाव 2,73,600 रुपये है।

वहीं भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा 1,59,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इन दोनों शहरों में चांदी का भाव भी सबसे अधिक 2,74,550 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now