Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें ताजा रेट्स

On: April 6, 2026 5:53 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: देश में सोने की कीमतों में साप्ताहिक आधार पर तेजी जारी है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 2,860 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में 2,600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 5 अप्रैल को कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शुक्रवार, 3 अप्रैल को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत स्थिर रही थी और यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिकी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,591.52 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया है, जो मजबूत वैश्विक रुझान को दर्शाता है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,38,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,52,180 रुपये और 22 कैरेट 1,39,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं कोलकाता और मुंबई में 22 कैरेट सोना 1,38,350 रुपये और 24 कैरेट 1,50,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

बेंगलुरु और पुणे में भी कीमतें लगभग समान हैं, जहां 24 कैरेट सोना 1,50,930 रुपये और 22 कैरेट 1,38,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी कीमतें इसी दायरे में बनी हुई हैं।

चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक आधार पर उछाल देखा गया है। एक सप्ताह में चांदी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई है। 5 अप्रैल को चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है, जबकि इससे पहले यह 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 69.57 डॉलर प्रति औंस है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now