श्री श्याम बसंत महोत्सव पर निकाली गई भव्य ध्वजा, कलश एवं शोभा यात्रा

On: May 2, 2026 11:18 AM
Follow Us:

A grand procession featuring ceremonial flags, sacred urns, and decorative floats was held on the occasion of the Shri Shyam Basant Mahotsav.

  • गुरुग्राम में शुरू हुआ दो दिवसीय भव्य 38वां श्री श्याम बसंत महोत्सव
  • दो मई 2026 को शुभ कन्वेंशन सेंटर (शुभ वाटिका) में होगा श्याम बाबा का जागरण

Gurugram News(मेरा हरियाणा नेटवर्क)गुरुग्राम। श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल गुरुग्राम की ओर से आयोजित 38वें श्री श्याम बसंत महोत्सव के पहले दिन शुक्रवार को भव्य ध्वजा, कलश एवं शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि बदरवाल ग्रुप के चेयरमैन सुशील भारद्वाज, गुरुग्राम के विधायक एवं श्री श्याम परिवार महासंघ के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक सुधीर सिंगला ने शोभा यात्रा से पूर्व पूजा-अर्चना की। इसके बाद ध्वजा दिखाकर शोभा यात्रा को रवाना किया।
श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल के प्रधान राजकुमार कौशिक ने बताया कि 38वें श्री श्याम बसंत महोत्सव के पहले दिन के कार्यक्रम में ध्वजा, कलश एवं शोभा यात्रा से पूर्व अतिथियों व श्री खाटू श्याम प्रचार मंडल परिवार के सदस्यों की ओर से श्री सिद्धेश्वर मंदिर में श्री श्याम बाबा व अन्य देवी-देवताओं का पूजन किया गया।

जय श्री श्याम जी के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। एक दिन पहले ही मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्रों को बिजली की रंग-बिरंगी लडिय़ों से रोशन किया गया। श्री सिद्धेश्वर मंदिर चौक से लेकर अग्रवाल धर्मशाला चौक तक सजावट की गई। अतिथियों द्वारा पूजन के बाद शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मंडल के प्रचार मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि संस्था के प्रधान राजकुमार कौशिक के नेतृत्व में संस्था के सभी पदाधिकारी संतराम शर्मा, विष्णु मंगला, जगदीश अग्रवाल, हरिकिशन गुप्ता, विपिन गुप्ता, सचिन मित्तल, ओम प्रकाश गुप्ता और प्रदीप मोदी, बीएल अग्रवाल, दिनेश मंगला, रणबीर भारद्वाज, विजय अग्रवाल, सुभाष रोहिल्ला, नवनीत बंसल, सुकन पाल नागर, सरोज गर्ग, संगीता गुप्ता, कैलाश यादव आदि सभी कार्यकारिणी सदस्य व विभोर कौशिक, दीपक, निखिल, कुसाल राघव आदि युवा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में अहम भूमिका निभाई।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now