हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले को मिला 41 किलोमीटर लंबा नया बाईपास, CM सैनी ने दी मंजूरी

On: January 19, 2026 5:40 PM
Follow Us:
हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस जिले को मिला 41 किलोमीटर लंबा नया बाईपास, CM सैनी ने दी मंजूरी

नया बाईपास: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार जिले के लिए नए बाईपास निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने जानकारी देते हुए बताया कि 41 किलोमीटर लंबे इस बाईपास के निर्माण से न केवल हिसार शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव से राहत मिलेगी, बल्कि यह परियोजना हिसार को एक आधुनिक महानगर के रूप में विकसित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने बताया कि प्रस्तावित बाईपास का निर्माण हिसार-राजगढ़ रोड (NH-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (NH-9) को पार करते हुए हिसार-कैथल रोड (NH-52) तक किया जाएगा। यह बाईपास आधुनिक तकनीक और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, जिससे शहर और आसपास के क्षेत्रों का यातायात अधिक सुगम, तेज़ और सुरक्षित हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि हिसार में लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के कारण शहर में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही थी। ऐसे में यह बाईपास परियोजना शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम करेगी और लंबी दूरी के वाहनों को शहर में प्रवेश किए बिना ही अपने गंतव्य तक पहुंचने का विकल्प देगी। इससे यात्रियों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन सरकार का उद्देश्य जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। हिसार का यह नया बाईपास न केवल शहरवासियों के लिए बल्कि आसपास के ग्रामीण और औद्योगिक क्षेत्रों के लोगों के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होगा। इससे औद्योगिक, व्यावसायिक और कृषि गतिविधियों को नई गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

रणबीर सिंह गंगवा ने यह भी कहा कि बाईपास के निर्माण से हिसार शहर का ट्रैफिक सिस्टम सुचारू होगा और विकास की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण नए निवेश के रास्ते खुलेंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के हर जिले के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इस फैसले का स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी स्वागत किया है। उनका कहना है कि लंबे समय से हिसार में जाम की समस्या बड़ी चुनौती बनी हुई थी, जिससे व्यापार और दैनिक आवागमन प्रभावित होता था। नए बाईपास के निर्माण से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि शहर में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि इस परियोजना से जुड़ी सभी प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी की जाएं, ताकि हिसार को जाम मुक्त बनाने की यह महत्वपूर्ण योजना शीघ्र धरातल पर उतर सके।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

हरियाणा में खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सस्पेंड

हरियाणा में ग्रीवेंस कमेटी बैठक के दौरान मंत्री राजेश नागर का बड़ा एक्शन, खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर सस्पेंड