Haryana: हरियाणा में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार हुई सख्त

On: May 1, 2026 10:59 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा में नगर पालिका कर्मचारियों और सरकार के बीच टकराव तेज हो गया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ और शहरी निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक मीणा के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद करीब 30 हजार सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया।

मांगों पर अड़े कर्मचारी

संघ के नेताओं ने साफ कहा है कि जब तक ठेका प्रथा खत्म कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर नहीं लिया जाता और न्यूनतम वेतन ₹30,000 करने का आदेश जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार की अपील के बावजूद कर्मचारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

सरकार का सख्त रुख

वार्ता विफल होने के बाद सरकार ने सख्ती दिखाते हुए हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सैलरी काटने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे टकराव और बढ़ने के आसार हैं।

2 मई तक अल्टीमेटम

नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चेतावनी दी है कि यदि 2 मई तक मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो हड़ताल को और तेज किया जाएगा।

भूख हड़ताल भी शुरू

मांगों को लेकर फायर कर्मियों और निकाय कर्मचारियों ने 5 दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही 1 मई से दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया गया है, जिससे प्रदेशभर में सफाई और दमकल सेवाओं पर असर पड़ सकता है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

गुरुग्राम में SPR-सोहना रोड के बीच बनेगा 900 मीटर का मिसिंग लिंक, 6 सेक्टरों को सीधी कनेक्टिविटी

हरियाणा में सीआईडी का इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मांगे थे, ट्रांसपोर्टर ने एसीबी से की थी शिकायत

हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

वायरल तस्वीर का फैक्ट चेक, IAS नहीं हैं मोनिका यादव, कलेक्टर परिवार से खास नाता

‘पिलाते ही बिगड़ गई तबियत’, फरीदाबाद में पैकेट वाला जूस बना आफत, दुकानदार बोला- लाओ बदल दूं

फरीदाबादः सोतई गांव में जमीन मुआवजे के लिए किसानों का धरना 32वें दिन भी जारी, महिलाएं कर रहीं भजन-कीर्तन