Haryana News: हरियाणा के करनाल में धान खरीद और भंडारण से जुड़े 3.54 करोड़ रुपये के घोटाले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार फूड एंड सप्लाई इंस्पेक्टर और एक सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया है।
बर्खास्त किए गए अधिकारियों में समीर वशिष्ठ, संदीप शर्मा, यशवीर सिंह, लोकेश और रामफल शामिल हैं। यह आदेश डायरेक्टर अंशज सिंह की ओर से जारी किए गए।
जांच में सामने आया कि विभिन्न मंडियों और राइस मिलों में धान के स्टॉक में भारी कमी पाई गई। साथ ही फर्जी परिवहन दिखाकर सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाया गया। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं और आरोप तय किए जा चुके हैं।
मामले की जांच गांव दादुपुर रोडान निवासी किसान देविंदर कुमार की शिकायत पर शुरू हुई थी। इसके बाद उपायुक्त करनाल ने एसडीएम के नेतृत्व में जांच टीम गठित की।
जांच में पाया गया कि मैसर्ज बटान फुड्स को 25 अक्टूबर 2025 तक 67,013 बैग धान आवंटित किए गए थे। फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान 33,759 बैग यानी 12,500.18 क्विंटल धान कम मिला। इस गड़बड़ी से सरकार को करीब 3,54,46,936 रुपये का नुकसान हुआ।
google-site-verification: google37146f9c8221134d.html












