Haryana Bijli Bill: 5 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशख़बरी, लाखों रुपये का मिलेगा फायदा

On: August 18, 2025 9:27 AM
Follow Us:
Haryana Bijli Bill

Haryana Bijli Bill। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली देने के लिए लगातार काम कर रहा है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम ने जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की बैठकें तय की हैं।

लाखों रुपये तक के विवाद होंगे निपटाए

निगम प्रवक्ता के अनुसार, रेगुलेशन 2.8.2 के तहत मंच में 1 लाख से 3 लाख रुपये तक के वित्तीय विवादों की सुनवाई की जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को सीधा आर्थिक लाभ होगा।

5 जिलों को मिलेगा फायदा

पंचकूला जोन के तहत आने वाले कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर जिलों के उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान 11, 18 और 25 अगस्त को पंचकूला स्थित फोरम में किया जाएगा।

मौके पर होगा समाधान

बैठक में उपभोक्ताओं की शिकायतें जैसे –

का तुरंत निपटारा किया जाएगा।

क्या करना होगा उपभोक्ताओं को?

फोरम में शिकायत दर्ज कराने से पहले उपभोक्ता को पिछले 6 महीनों का औसत बिजली बिल या देय शुल्क जमा कराना होगा। साथ ही यह प्रमाणित करना जरूरी होगा कि मामला किसी अदालत या अन्य प्राधिकरण में लंबित नहीं है।


वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now