हरियाणा में BPL कार्ड सरेंडर का असर: 3 महीने में 3.90 लाख परिवार खुद हटे, सबसे ज्यादा कटौती सिरसा में

On: June 5, 2025 7:05 AM
Follow Us:
Haryana Family ID Update हरियाणा

हरियाणा सरकार की चेतावनी का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। प्रदेश में करीब 3.90 लाख परिवारों ने खुद को BPL (गरीबी रेखा से नीचे) सूची से बाहर कर लिया है। मार्च 2025 तक प्रदेश में BPL परिवारों की संख्या जहां 51 लाख 96 हजार 380 थी, वह अब घटकर 48 लाख 5 हजार 547 रह गई है।

फैमिली आईडी अपडेट से घटे आंकड़े

राज्य सरकार ने फैमिली आईडी पोर्टल पर आय का विवरण सही करवाने का निर्देश दिया था। सरकार ने 20 अप्रैल तक खुद से लाभ छोड़ने का विकल्प देते हुए फर्जीवाड़े पर कानूनी कार्रवाई और वसूली की चेतावनी दी थी।

जुलाई में और घटेंगे आंकड़े

आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई महीने तक BPL परिवारों की संख्या घटकर 3 लाख 90 हजार 833 और कम हो जाएगी। यानी आने वाले समय में कुल संख्या में और कटौती होगी।


जिलेवार आंकड़े: कहां कितने BPL परिवार कम हुए?

क्रमजिलाघटे BPL परिवारों की संख्या
1सिरसा29,652
2गुरुग्राम26,559
3करनाल23,035
4फरीदाबाद21,700 (अनुमानित)
5भिवानी19,300 (अनुमानित)
6हिसार18,800 (अनुमानित)
7रेवाड़ी14,500 (अनुमानित)
8सोनीपत13,900 (अनुमानित)
9कैथल11,200 (अनुमानित)
10चरखी दादरी8,093

नोट: कुछ जिलों के आंकड़े विभागीय डेटा के आधार पर अनुमानित हैं।


सरकार की सख्ती का दिखा असर

सरकार ने स्पष्ट किया कि फर्जी BPL लाभ लेने वालों से न केवल लाभ राशि की वसूली की जाएगी, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इसका ही परिणाम है कि लाखों परिवारों ने खुद से श्रेणी से बाहर होने का विकल्प चुना।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now