Haryana CET Result 2025: हरियाणा सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) 2025 के परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित इस परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, परिणाम नंबर के आख़िरी सप्ताह या दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित किया जा सकता है।
क्या है CET और इसका महत्व?
हरियाणा CET (समान पात्रता परीक्षा) एक प्री-क्वालिफाइंग एग्जाम है, जिसे ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। इस परीक्षा को पास किए बिना कोई भी अभ्यर्थी हरियाणा सरकार की अधिकांश भर्ती परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकता। यह परीक्षा भर्ती प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
26 और 27 जुलाई को हुई थी परीक्षा
हरियाणा CET 2025 का आयोजन 26 और 27 जुलाई 2025 को किया गया था। पिछले दो साल से स्थगित रहने के बाद इस साल यह परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा के बाद से ही अभ्यर्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि आयोग के अध्यक्ष पद की रिक्तता के कारण रिजल्ट में कुछ देरी हुई, जो अब दूर हो गई है।
कैसे चेक करें Haryana CET Result 2025?
जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, अभ्यर्थी इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट: https://hssc.gov.in/
Haryana CET Result 2025 की विशेष वेबसाइट: https://onetimeregn.haryana.gov.in/
रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे।
इस रिजल्ट के जारी होने के बाद, हरियाणा सरकार ग्रुप-सी पदों पर विभिन्न भर्तियों की प्रक्रिया शुरू करने की उम्मीद है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। Haryana CET Result 2025












