Haryana: हरियाणा में CIA इंचार्ज को किया गया सस्पेंड, जानें क्या है वजह

On: May 17, 2026 11:25 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में डबवाली CIA इंचार्ज राजपाल को नशा बरामदगी मामले में निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले से जुड़ी कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने की भी चर्चा है, हालांकि उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार राजपाल पर आरोप है कि उन्होंने एक शराब ठेकेदार के कार्यालय में नशीला पदार्थ रखवाया था। बाद में डबवाली पुलिस की टीम ने वहां से बरामदगी दिखाई। इसके बाद नशीले पदार्थ को हटाने के आरोप भी सामने आए हैं।

स्टिंग ऑपरेशन के बाद उच्च अधिकारियों तक पहुंचा मामला

सूत्रों के मुताबिक यह मामला एक पुलिसकर्मी द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद सामने आया। स्टिंग से जुड़े तथ्यों के उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए CIA इंचार्ज राजपाल को सस्पेंड कर दिया।

राजपाल बोले- मेरे खिलाफ रचा गया षड्यंत्र

निलंबित CIA इंचार्ज राजपाल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है और झूठे आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच विशेष जांच दल (SIT) से कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता पर भी लगाए गंभीर आरोप

राजपाल ने दावा किया कि शिकायत करने वाले हवलदार पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी झूठी शिकायतों के मामलों में घिर चुका है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा ईमानदारी से ड्यूटी निभाई है।

google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now