डबवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंगा गांव से युवक गिरफ्तार, 17.30 ग्राम हेरोइन बरामद

On: May 31, 2025 8:58 AM
Follow Us:
डबवाली

डबवाली– हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगा गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 17.30 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21(b)/61/85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मुखबिर से मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस

30 मई की रात को एएसआई राजेन्द्र प्रसाद, सिपाही प्रदीप कुमार और सिपाही सतपाल सिंह सरकारी गाड़ी HR-25GV-4444 में सवार होकर गश्त पर थे। इसी दौरान गोरिवाला चौक पर एक मुखबिर ने सूचना दी कि सुरेश कुमार उर्फ शिकनी पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव गंगा, हेरोइन बेचने का धंधा करता है और इस समय कालुआना रोड के पास मौजूद है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई।

भागने की कोशिश, लेकिन मौके पर ही दबोचा गया आरोपी

पुलिस टीम ने जैसे ही आरोपी को देखा, वह पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में वह घबरा गया और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई तलाशी

NDPS एक्ट की धारा 50 के तहत आरोपी को अधिकारों की जानकारी दी गई, जिसके बाद उसने तलाशी राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में कराने की बात कही। इसके बाद डबवाली के उप पुलिस अधीक्षक कपिल अहलावत मौके पर पहुंचे और आरोपी की मौजूदगी में पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी ली गई।

17.30 ग्राम हेरोइन बरामद, मुकदमा दर्ज

तलाशी के दौरान आरोपी की नीली कैपरी की जेब से पारदर्शी पन्नी में 17.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशे को सील कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जब्त किया गया। इसके बाद आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

थाना सदर डबवाली में आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 157 दिनांक 31 मई 2025 को दर्ज की गई है। आगामी जांच ASI सुखदेव सिंह को सौंपी गई है। मामले की रिपोर्ट इलाका मजिस्ट्रेट व उच्च अधिकारियों को भी भेज दी गई है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now