Haryana Double Dekar Bus: मुंबई की तर्ज पर अब हरियाणा के इस शहर में चलेगी डबल डेकर बसें

On: November 5, 2025 11:39 PM
Follow Us:

Haryana Double Dekar Bus: मुंबई व अन्य देशों की तर्ज पर अंबाला में भी ओपन व डबल डेकर बसें चलाने की योजना बनाई गई है। जो पर्यटकों को शहीद स्मारक, विज्ञान केंद्र, बैंक स्क्वायर, रानी का तालाब होते हुए सुभाष पार्क तक ले जाएंगी। इस बारे में हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि शहर तभी तरक्की करता है, जब बाहर से लोग इसे देखने आते हैं। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में ओपन व डबल डेकर बसें चलाने की योजना है। इससे लोगों को शहर की खूबसूरती को देखने का बेहतर अवसर मिलेगा।Haryana Double Dekar Bus

सुभाष पार्क अंबाला ही नहीं बल्कि हरियाणा में भी आकर्षण का केंद्र बन गया है, जहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। विज ने कमेटी के सदस्यों व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए टॉय ट्रेन व हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा शुरू की जाए।Haryana Double Dekar Bus

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को भी इस संबंध में जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए, क्योंकि इनके शुरू होने से पार्क में बच्चों व लोगों का मनोरंजन और बढ़ जाएगा। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने निर्देश दिए कि सुभाष पार्क में इस समय बहुत सारे फूल और पौधे लगे हुए हैं जो आकर्षण का केंद्र हैं। लेकिन फूलों की संख्या और बढ़ाई जाए ताकि पार्क हर समय खिला हुआ दिखे। इसके साथ ही सुभाष पार्क की झील को साफ रखने और उसमें मछलियां डालने के निर्देश दिए गए हैं।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा

हरियाणा में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, डीजीपी अजय सिंघल ने किया बड़ा ऐलान, मिलेगा ये फ़ायदा

हरियाणा

हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

HBSE New Rule

HBSE New Rule: हरियाणा में 10वीं–12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा अंक सुधार का दूसरा मौका

School Holiday: फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर

हरियाणा ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; 20 HCS अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके

Fourlane Highway: हरियाणा में ये आधा दर्जन से ज्यादा हाईवे होंगे फोरलेन, ज़मीनों रेट छुएंगे आसमान, इस वजह से अटके