चंडीगढ़। हरियाणा में सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 6377 पद अनुबंध आधार पर भरने का निर्णय लिया है। इन पदों पर नियुक्तियां हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत की जाएंगी।
सीएम ने दी भर्ती को मंजूरी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने विभिन्न विभागों की 103 श्रेणियों में नई भर्तियों को मंजूरी दी है। वित्त विभाग की स्वीकृति के बाद अब इन पदों के लिए ज्वॉइनिंग लेटर जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इतने पदों पर होगी भर्ती
क्लर्क – 3240 पद
टीजीटी – 835 पद
पीजीटी – 112 पद
पीआरटी – 1820 पद
भारी वाहन चालक – 370 पद
जल्दी ही अनुबंधित कर्मचारियों को ज्वॉइनिंग लेटर मिलने की संभावना जताई जा रही है।
विभागों को दिए निर्देश
हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिन अनुबंधित कर्मचारियों की सेवा अवधि पूरी हो रही है, उनके बारे में विभागाध्यक्षों को समय पर स्पष्ट जानकारी देनी होगी।
कार्यमुक्ति से जुड़ी रिपोर्ट 15 दिन के भीतर पोर्टल पर अपडेट करनी होगी।
यदि विभाग समय पर जवाब नहीं देगा तो यह माना जाएगा कि कर्मचारी को कार्यमुक्त करने पर कोई आपत्ति नहीं है और वह स्वतः पोर्टल से मुक्त हो जाएगा।
दो प्रमुख शर्तें भी अनिवार्य
HKRN ने भर्ती और कार्यमुक्ति प्रक्रिया में दो शर्तें भी लागू की हैं:
कर्मचारी हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2024 के तहत कवर न करता हो।
कर्मचारी से संबंधित कोई मुकदमा अदालत में लंबित न हो, जिसमें अंतरिम राहत मिली हो।
अगर दोनों शर्तें पूरी होती हैं और विभाग 15 दिन में जवाब नहीं देता तो कार्यमुक्ति स्वतः मान ली जाएगी।











