हरियाणा मौसम अपडेट | हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने अल्पावधि पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले तीन घंटों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
आज सुबह 6:35 बजे जारी इस चेतावनी के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।
बारिश का रेड अलर्ट किन जिलों में?
इन जिलों में अगले 3 घंटे में तेज बारिश की संभावना है:
नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम
कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर
यहां गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना:
जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल
हिसार, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा
यहां कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट और उमस से राहत मिल सकती है।
किसानों और आम लोगों के लिए सुझाव:
किसान भाई अपने खेतों में सिंचाई कार्य फिलहाल स्थगित रखें।
बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले में मोबाइल का प्रयोग या ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़ा होना टालें।
आमजन अपने घरों में सुरक्षित रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।













