सिरसाहिसारफतेहाबादपंचकूलाचंडीगढ़गुरुग्रामजींदभिवानीरोहतकसोनीपतपानीपतदिल्लीडबवाली

Haryana Monsoon 2025: हरियाणा में इस बार जल्दी आएगा मानसून, IMD ने दी बड़ी अपडेट, किसानों के लिए राहत की उम्मीद

On: May 24, 2025 1:41 AM
Follow Us:
Haryana Monsoon 2025: हरियाणा में इस बार जल्दी आएगा मानसून, IMD ने दी बड़ी अपडेट, किसानों के लिए राहत की उम्मीद

Haryana Monsoon 2025 Update: हरियाणा में इन दिनों मौसम पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है। कहीं हल्की बारिश हो रही है तो कहीं हीटवेव लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिन में चिलचिलाती गर्मी और शाम को अचानक बारिश ने लोगों को उलझन में डाल दिया है। अब सभी की नजरें केवल एक ही चीज पर टिकी हैं – मानसून 2025।

[short-code1]

IMD का अलर्ट: इस बार जल्दी आएगा मॉनसून!

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून 2025 को लेकर एक अहम अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है, जो मौसम में बड़ा बदलाव ला सकता है।

27 मई को केरल में पहुंचेगा मॉनसून

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल 27 मई को केरल में दस्तक दे सकता है। ये तारीख सामान्य समय यानी 1 जून से चार दिन पहले है। पिछले 16 सालों में यह सबसे जल्दी मानसून की एंट्री मानी जा रही है। साल 2024 में हरियाणा में मानसून ने 30 जून को दस्तक दी थी, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग दिख रहे हैं।

हर राज्य में अलग होगा असर

डॉ. चंद्रमोहन ने यह भी साफ किया कि केरल में मानसून की जल्दी एंट्री का मतलब यह नहीं कि पूरे देश में तुरंत बारिश शुरू हो जाएगी। राज्यों के मौसम और बारिश के पैटर्न में अंतर रहेगा।

पूरे देश में कब तक फैलेगा मानसून?

IMD के मुताबिक, 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा सकता है। इसके बाद 17 सितंबर से उत्तर-पश्चिम भारत से इसकी वापसी शुरू होगी, जो 15 अक्टूबर तक पूरी तरह समाप्त हो जाएगी।

किसानों के लिए खुशखबरी – अच्छी बारिश की उम्मीद

इस साल सामान्य से बेहतर बारिश की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अच्छी बारिश किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जिससे खेती और उत्पादन में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हरियाणा जैसे कृषि प्रधान राज्य के लिए यह राहत की खबर है।


अगर आप भी हरियाणा में रहते हैं और गर्मी से परेशान हैं, तो राहत की घड़ी दूर नहीं। 27 मई से मॉनसून की शुरुआत की संभावना है, और जल्द ही पूरे राज्य में बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है। IMD की मानें तो 2025 का मानसून ऐतिहासिक हो सकता है।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

हरियाणा में महंगाई का बड़ा झटका: 1 नवंबर से दोगुना होगा बिल

हरियाणा में महंगाई का बड़ा झटका: 1 नवंबर से दोगुना होगा बिल, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

जिंदल समूह के आधार स्तंभ मदन लाल जिंदल का 98 वर्ष की आयु में निधन, हिसार में शोक की लहर

जिंदल समूह के आधार स्तंभ मदन लाल जिंदल का 98 वर्ष की आयु में निधन, हिसार में शोक की लहर

Aaj Ka Mausam

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Haryana Cabinet Meeting

Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक इस दिन, डिज्नीलैंड पार्क और नई भर्तियों पर हो सकते हैं बड़े फैसले

Haryana Weather Update

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम बदलाव, इस दिन से होगी बारिश, जानें IMD का बड़ा अपडेट

मानेसर भूमि घोटाला: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत

मानेसर भूमि घोटाला: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, CBI कोर्ट में आरोप तय करने पर रोक, हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Leave a Comment