Haryana New Highway: हरियाणा को मिलेंगे तीन नए नेशनल हाईवे, जमीनों के रेट छुएंगे आसमान

On: January 18, 2026 1:58 PM
Follow Us:
Haryana New Highway

Haryana New Highway: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य को जल्द ही तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग मिलने जा रहे हैं, जिनके निर्माण को भारतमाला परियोजना के तहत मंजूरी दे दी गई है। इन नए हाईवे के बन जाने से प्रदेश के कई अहम इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और दूसरे राज्यों से आवागमन भी आसान हो जाएगा।

मंजूरी पाने वाले तीन नए नेशनल हाईवे में पहला पानीपत से डबवाली, दूसरा हिसार से रेवाड़ी और तीसरा अंबाला से दिल्ली के बीच बनाया जाएगा। इन परियोजनाओं को हरियाणा के बुनियादी ढांचे के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे न सिर्फ यातायात सुविधाएं सुधरेंगी बल्कि व्यापार, उद्योग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर को भी सीधा फायदा मिलेगा। Haryana New Highway

अंबाला से दिल्ली के बीच बनने वाला नया हाईवे यमुना नदी के किनारे ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हाईवे ( Haryana New Highway ) के शुरू होने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच सफर में लगने वाला समय करीब 2 से 2.5 घंटे तक कम हो सकता है। यह राजमार्ग पंचकूला से यमुनानगर तक प्रस्तावित एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जिससे हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर तक सीधी और तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी हद तक कम होगा।

पानीपत से डबवाली के बीच बनने वाला नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे चौटाला गांव तक जाएगा और बीकानेर से मेरठ के बीच की दूरी को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। इस हाईवे के जरिए राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच सीधा और सुगम संपर्क स्थापित होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियों और माल परिवहन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

तीनों परियोजनाओं को मंजूरी मिलने के बाद अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI द्वारा विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। डीपीआर के पूरा होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और फिर चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

इन तीन नए नेशनल हाईवे के बनने से हरियाणा में सड़क परिवहन को नई गति मिलेगी। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जिससे औद्योगिक विकास, कृषि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। कुल मिलाकर यह परियोजनाएं हरियाणा के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाने वाली हैं। Haryana New Highway

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now