Haryana News:हरियाणा रोडवेज का बड़ा फैसला, बसों में मुफ्त यात्रा नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, जानें क्या है वजह

On: July 6, 2026 1:22 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा रोडवेज की HVAC तथा सुपर लग्जरी एसी बसों में रोडवेज कर्मचारी और अधिकारी की मुफ्त यात्रा करने पर रोक लगाई गई है। इन बसों में बगैर टिकट यात्रा करते हुए पाए जाने वाले परिवहन विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों पर एक्शन लिया जाएगा।

परिवहन निदेशालय ने बिना टिकट यात्रा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती के निर्देश जारी किए गए हैं। उप परिवहन नियंत्रक अरविंद शर्मा सभी महाप्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा है कि मुख्यालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ अधिकारी और कर्मचारी मुफ्त में लक्जरी बसों में यात्रा करते हैं, यह नियम के खिलाफ है।

नियमों का उल्लंघन कर रहे कर्मचारी

इससे पहले 20 जून 2024 को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे कि हरियाणा रोडवेज का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना टिकट बसों में यात्रा नहीं करेंगे। इसके बावजूद नियमों को को ताक पर रखते हुए अधिकारी यात्रा कर रहे हैं। इस संबंध में शिकायतें आ रही हैं।    

639187634081915119 Also read: Haryana News:10 हजारों युवाओं के लिए खुला रोजगार का अवसर, हरियाणा में खुलने जा रहा फ्लिपकार्ट का लॉजिस्टिक कैंपस

टिकट लेकर यात्रा करना अनिवार्य

दरअसल, रियायती और निशुल्क यात्रा के लिए निर्धारित श्रेणियों के अलावा किसी भी व्यक्ति, यहां तक कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारी या कर्मचारी भी इन बसों में मुफ्त यात्रा नहीं कर सकते है। सभी को किराया देकर ही यात्रा करनी है। 
 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now