Haryana HCS officers: हरियाणा सरकार ने दो हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन को डेपुटेशन पर उपलब्ध करा दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के तहत यह कदम उठाया गया है। आदेश के अनुसार, वर्ष 2011 बैच के एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार तथा वर्ष 2013 बैच के अधिकारी श्री प्रदीप अहलावत-1 की सेवाएं चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी गई हैं। बता दें, गौरव कुमार इस समय राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा में सचिव, जबकि प्रदीप अहलावत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग में अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) के तौर पर कार्यरत हैं।

आदेश में लिखा है ‘हरियाणा के राज्यपाल, राज्य चुनाव आयोग, हरियाणा के सचिव गौरव कुमार, HCS (2011) और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) प्रदीप अहलावत-I, HCS (2013) की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ को सौंपते हुए प्रसन्न हैं।’
मालूम हो कि दोनों अधिकारियों की नियुक्ति की शर्तें और नियम अलग से जारी किए जाएंगे। जबकि इसकी एक प्रति संबंधित अधिकारियों को सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी जाती है। तो वहीं, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अध्यक्ष की जानकारी के लिए, इसकी एक-एक प्रति मुख्य प्रधान सचिव/उप प्रधान सचिव/उप प्रधान सचिव-II/OSD(SG)/OSD(VK)/OSD(RS)/OSD(MPM)/विशेष वरिष्ठ सचिवों/वरिष्ठ सचिवों/सचिवों/मंत्रियों के निजी सचिवों/अध्यक्ष के निजी सचिव को भेजी जा रही है।










