Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने किया महाराजा शूरसैनी की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, बताया महान योद्धा और न्यायप्रिय शासक

On: October 21, 2026 3:42 AM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैनी जी एक महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे। उन्होंने अपने शासनकाल में प्रजा के हित में अनेक कार्य किए और सुशासन की मिसाल पेश की। उनका जीवन हमें सत्य, न्याय, पराक्रम और जनसेवा की प्रेरणा देता है। हमारी सरकार महापुरुषों, संतों की विरासत को संजोने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार प्रदेशभर में महापुरुषों की प्रतिमाएं, स्मारक और भवन बनाए जा रहे हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को लाडवा शहर के कुरुक्षेत्र यमुनानगर मार्ग पर स्थापित की गई सैनी समाज के गौरव, चक्रवर्ती सम्राट महाराजा शूरसैनी जी की भव्य प्रतिमा का विधिवत लोकार्पण किया। यह प्रतिमा शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा द्वारा लगभग 98 लाख रुपए की लागत से तैयार करवाई गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महाराजा शूरसैनी जी की प्रतिमा से लाडवा शहर को एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में नई पहचान मिली है। प्रतिमा स्थल को आकर्षक लाइटिंग, सौंदर्यीकरण और पार्क के रूप में विकसित किया गया है, जो अब शहर का मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। लाडवा में स्थापित की गई महाराजा शूरसैनी जी की यह प्रतिमा युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि सैनी समाज ने हमेशा देश और प्रदेश के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है। समाज के लोग मेहनती, ईमानदार और राष्ट्रभक्त हैं। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम करते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सरकार द्वारा लाडवा में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं चलाई जा रही हैं। शहर में सड़कों, सफाई व्यवस्था, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार किया जा रहा है। इस प्रतिमा के निर्माण से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि 98 लाख रुपए की लागत से बनी यह प्रतिमा केवल एक मूर्ति नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास और हमारे गौरव का प्रतीक है। उन्होंने नगर पालिका लाडवा और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों को सुंदर और समयबद्ध कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि महाराजा शूरसैनी चौक को नगर पालिका द्वारा एक मॉडल चौक के रूप में विकसित किया गया है। यहां सुरक्षा, सौंदर्यीकरण, लाइटिंग और ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा,  चेयरमैन गुरनाम सैनी, नगर पालिका लाडवा की चेयरपर्सन साक्षी खुराना, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त सहित पार्षदगण, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: दिग्विजय चौटाला का अभय चौटाला पर तीखा हमला, INLD को बताया ‘क्रिमिनल और गुंडा तत्वों की पार्टी’

Bihar News: मां दुर्गा के दरबार में पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बदुआ नदी रिवर फ्रंट का भी किया निरीक्षण

Haryana News: कुरूक्षेत्र के शाहाबाद में पुलिस और नशा तस्कर के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के टांग में लगी गोली

Haryana News: 16 लाख रुपये खर्च कर कमाने इंग्लैंड गया 20 वर्षीय कवलजीत, दो महीने बाद ही मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम

Haryana News:हरियाणा की कनीना मंडी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सहायक सचिव और मंडी सुपरवाइजर सस्पेंड

Haryana News: चंडीगढ़ प्रशासन को मिली हरियाणा के दो HCS अधिकारियों की सेवाएं, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया आदेश