Haryana News:गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा! बास्केटबॉल पोल गिरने से खिलाड़ी हुआ बुरी तरह घायल

On: July 21, 2026 1:45 PM
Follow Us:

Haryana News: गुरुग्राम से एक बार फिर दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है। यहां एक बास्केटबॉल खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गया। ये घटना गुरुग्राम के सेक्टर 84 की अंतरिक्ष सोसायटी की है। घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कुछ लड़कों को एक साथ बास्केटबॉल खेलते देखा जा सकता है। इस दौरान एक लड़के के ऊपर पोल गिर जाता है। हालांकि, राहत की बात ये है कि वक्त रहते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

कैसे हुई घटना

वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉस्केटबॉल पोल सफेद दीशर्ट पहने लड़के के सिर पर गिरा। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पूरी तरह पोल के नीचे दब गया। वहां मौजूद दूसरे लड़के उसकी मदद के लिए दौड़े। उन्होंने तुरंत पोल हटाया और दबे हुए लड़के को बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे के बाद सोसायटी के मेंटेंनंस खर्च को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।                      

Haryana News हरियाणा में 6 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी नगर पा 86423 Also read: Haryana News: हरियाणा में 6 अगस्त से हड़ताल की चेतावनी, नगर पालिका और फायर कर्मियों का बड़ा ऐलान

नवंबर 2025 में भी हुई थी घटना

नवंबर 2025 में भी ऐसी दो घटनाएं हुई थीं। अभ्यास के दौरान 2 बॉस्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी और अमन की जान चली गई थी। एक घटना रोहतक की थी। वहीं, दूसरी घटना झज्जर की। घटना के बाद रोहतक और झज्जर के जिला खेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके साथ ही बास्केटबॉल के सभी पोलों की जांच शुरू की गई थी। 

https://x.com/Katwal_Vinod/status/2079423122877669462?s=20 

 

वैशाली वर्मा

वैशाली वर्मा पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 3 साल से सक्रिय है। इन्होंने आज तक, न्यूज़ 18 और जी न्यूज़ में बतौर कंटेंट एडिटर के रूप में काम किया है। अब मेरा हरियाणा में बतौर एडिटर कार्यरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Follow Now

और पढ़ें

Haryana News: हरियाणा के युवा आधुनिक स्किल्स से होंगे निपुण, IIT में पढ़ रहे छात्रों के लिए नई मशीनरी और उपकरण होंगे उपलब्ध

हरियाणा ने बनाया बिजली खपत का नया रिकॉर्ड, 18 जुलाई को 3,135 लाख यूनिट से ज्यादा बिजली की खपत, विज ने गिनाईं उपलब्धियां

Haryana weather Alert: हरियाणा में आज से 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, फिर एक्टिव हुआ मानसून; कई जिलों में आंधी-बिजली गिरने की चेतावनी

ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में होगा सुधार, हरियाणा के इस जिले के 3 स्वास्थ्य उपकेंद्र होंगे अपग्रेड – आरती सिंह राव

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

फरीदाबाद में महिला टीचर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप